Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • बैकुंठपुर पंचायत में राजस्व महाअभियान शिविर, ग्रामीणों की जमाबंदी-नामांतरण समस्याओं का हुआ समाधान
  • Bihar News
  • Breaking News

बैकुंठपुर पंचायत में राजस्व महाअभियान शिविर, ग्रामीणों की जमाबंदी-नामांतरण समस्याओं का हुआ समाधान

जनवाद टाइम्स 21 August 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20250821-WA0045

राजापाकर/वैशाली। बैकुंठपुर पंचायत के ग्राम कचहरी भवन में राजस्व महाअभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत के सभी मौजा के जमाबंदीधारियों को जमाबंदी सुधार, बंटवारा एवं नामांतरण संबंधी जानकारी दी गई तथा सुधार हेतु रजिस्ट्रेशन भी किया गया। शिविर की देखरेख सीओ गौरव कुमार एवं राजस्व अधिकारी जूली कुमारी ने की।


बैकुंठपुर पंचायत राजस्व महाअभियान

सर्वे अमीन के हड़ताल पर रहने के कारण अंचल से संबंधित ऑपरेटरों की मदद से शिविर को सफल बनाया गया। जिन लोगों को बंटवारा एवं नामांतरण समझने में कठिनाई हुई, उन्हें समझाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आगामी 6 सितंबर को होने वाले कैंप में उपस्थित होने का सुझाव दिया गया, ताकि सभी कार्य समय पर निष्पादित हो सकें।

ग्रामीणों ने कहा कि यह सरकार की सराहनीय पहल है, जिससे उनकी जमाबंदी, नामांतरण व बंटवारा संबंधी शिकायतों का निवारण हो रहा है। वहीं अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने जानकारी दी कि कल 22 अगस्त को राजापाकर दक्षिणी पंचायत के शनिचर हाट स्थित जनता पुस्तकालय परिसर में भी राजस्व महाअभियान शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर में बीडीओ आनंद प्रकाश, सीओ गौरव कुमार, आरओ जूली कुमारी, शिविर प्रभारी प्रियव्रत कुमार, किसान सलाहकार संजीव कुमार, कचहरी सचिव शंभू कुमार, विकास मित्र सुनील कुमार दास, डीईओ राजेंद्र कुमार सिंह, आवास सहायक विक्रम बहादुर सहित पंचायत के अनेक रैयत एवं जमाबंदीधारी उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News :कम्पार्टमेंट परीक्षा हेतु परीक्षार्थी आवेदन पत्र अपने मदरसे में करें जमा
Next: बेतिया में जिला स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन, गौनाहा और बैरिया प्रखंड रहे विजेता

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d