Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Azamgarh News: आजमगढ़ मिठाई व्यवसायी पर चुनावी रंजिश में फायरिंग की गुत्थी सुलझाने में जुटी रही पुलिस
  • Breaking News

Azamgarh News: आजमगढ़ मिठाई व्यवसायी पर चुनावी रंजिश में फायरिंग की गुत्थी सुलझाने में जुटी रही पुलिस

जनवाद टाइम्स 10 November 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Azamgarh News: Police engaged in solving the mystery of firing in Azamgarh sweet businessman

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ डराने के लिए जमीन पर फायरिंग से छटकी गोली पैर में लगी, कई कोण से हो रही जांच मिठाई व्यवसायी पर चुनावी रंजिश में फायरिंग की गुत्थी सुलझाने में जुटी रही पुलिस, डराने के लिए जमीन पर फायरिंग से छटकी गोली पैर में लगी, कई कोण से हो रही जांच
आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के गोपालगंज बाजार स्थित एक मिठाई कारोबारी पर फायरिंग की गई। प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर घटना की आशंका जताई जा रही है। एक बाइक सवार तीन बदमाशो ने घटना को अंजाम दिया। समोसा छानने वाले कड़ाही को सीने पर लगाकर मिठाई कारोबारी ने अपनी जान बचाई, पैर में गोली लगने से वह घायल है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एक नामजद व दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ है। सीसीटीवी में हेलमेट लगाए नकाबपोश बदमाश डराने के लिए जमीन पर फायरिंग करते दिख रहे जिसमें गोली छटक कर पैर में लगी है। डायरेक्ट नहीं मारे हैं। चुनावी रंजिश को लेकर पूछताछ की गयी लेकिन अभी इस में कोई इस तरह की बात सामने नहीं आ रही। बहुत लोग प्रधानी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। हो सकता है और कोई बात हो। भेदौरा गांव निवासी 38 वर्षीय शिव आसरे यादव गोपालगंज बाजार में सचिन स्वीट हाउस नाम से मिठाई की दुकान चलाता है। वह पूर्व में गांव के प्रधानी का चुनाव भी लड़ चुका है और इस बार भी चुनाव की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और शिव आसरे को लक्ष्य कर फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली चलते ही शिवआसरे सतर्क हो गया और पास रखी समोसा छानने की कड़ाही को उठाकर अपने सीने पर लगा लिया। बदमाशों ने तीन से चार राउंड फायरिंग किया। जिससे उसके पैर में गोली लगी।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Azamgarh News: आजमगढ़ अवैध रूप से पटाखों के गोदामों पर पुलिस की छापेमारी
Next: Azamgarh News: आजमगढ़ अक्टूबर की समीक्षा में किसान सम्मान निधि में 38 हज़ार डाटा मिस मैच, कृषि अधिकारी को चेतावनी, सभी विभागों को निर्देश बजट उपलब्ध, बकाया बिजली बिल जमा कराएं अन्यथा कटेगी लाइट

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d