Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Azamgarh News: अंतर्जनपदीय अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Breaking News

Azamgarh News: अंतर्जनपदीय अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 13 April 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210413-WA0033

संवाददाता- रवीन्द्र नाथ गुप्ता

अतरौलिया। अंतर्जनपदीय अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार । बता दे कि अपराध एवं अपराधियों के चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर व प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय के कुशल निर्देशन में दिनांक 12 -4- 21 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक माखन सिंह हमराहीयों के साथ ग्राम चनैता पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति व अवैध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे की शाम को करीब 4:45 बजे अतरौलिया बाजार की तरफ से एक सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए ।चेकिंग के इरादे से उनको रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल को बिना रोके तेजी से भवनाथपुर की तरफ भागने लगे।अपराधी का संदेह होने पर घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया को मोबाइल से सूचना देकर पुलिस वाले अपनी मोटरसाइकिल से भागने वाली अपाची मोटरसाइकिल का पीछा किए और मीरपुर तिराहे पर पहुंच कर भाग रहे मोटरसाइकिल चालक का बैलेंस बिगड़ गया और वह तीनों ही वही गिर पड़े। गिरे हुए एक व्यक्ति के सर में चोट लग गई और रक्तश्राव होने लगा और गिरे हुए तीनों अभियुक्त खड़े होकर पुलिस वालों को गाली देते हुए कहने लगे मारो सालों को ,इतने में एक व्यक्ति ने पुलिस वालों को लक्ष्य बनाकर जान मारने की नीयत से फायर कर दिया ।पुलिस वाले बच गए तथा धावा बोलकर दो अभियुक्तों को वही पकड़ लिया, मौके का फायदा उठाकर एक अभियुक्त असलहा सहित मौके से फरार हो गया ।पकड़े गए अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गयी और इनके पास से एक देसी अवैध पिस्टल 32 बोर व तीन देशी अवैध तमंचा 315 बोर 12 कारतूस जिंदा व एक  खोखा कारतूस 315 बोर एक मोटरसाइकिल अपाचे UP58,R5180 तथा 318 रुपये नगद बरामद की गई। अभियुक्तों पर अतरौलिया थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में योगेंद्र चौहान उर्फ योगी पुत्र श्यामलाल चौहान उम्र 30 वर्ष ग्राम उन्नहा थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर। भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू पुत्र मानसिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम विधनापार थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर ।फरार अभियुक्त रमाशंकर यादव पुत्र रामवीर यादव निवासी उल्टहवा थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों पर गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, जिले में कई हत्या ,लूट , आर्म एक्ट और अपराधिक मामले दर्ज हैं तथा इन सभी का काफी लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: धारदार हथियार से महिला की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Next: Bihar News: खलिहान में आग लगने से हजारों रूपये का गेहूं जला

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d