भूपेंद्र सिंह संवाददाता संभल । प्रयास एक पहल की ओर से बालिका दिवस के उपलक्ष में स्वास्थ्य पखवाड़े का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं के स्वास्थ्य का निरीक्षण किया गया।
बृहस्पतिवार को प्रयास एक पहल के द्वारा बालिका दिवस पर स्वास्थ्य पखवाड़े का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत एक किशोरी स्वास्थ्य है केंद्र का आयोजन बीडी इंटर कॉलेज सराय तरीन में किया गया जिसमें डॉक्टर सचिन सक्सेना सोसाइटी के चिकित्सकों ने किशोरी के स्वास्थ्य का परीक्षण किया । जिसमें किशोरी के हीमोग्लोबिन की जांच की गई इसके अलावा पोष्टिक आहार का सेवन करने के लिए एनीमिया से बचाव के बारे में चर्चा की गई। किशोरियों विटामिन डी के स्त्रोत के बारे में जानकारी दी। आयरन हमें हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन और गुड़गांव सेवन करने से हमें आयरन की प्राप्ति होती है। खजूर का सेवन करने से लाभदायक कार्बोहाइड्रेट के स्त्रोत अनाज द्वारा पूर्ति होती है। जानकारी डॉक्टर रितु सक्सेना द्वारा किशोरियों को दी गई।

इस अवसर पर मिशन पिंक हेल्थ के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई और बालिकाओं को जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मोना सिंघल, संध्या अग्रवाल, श्वेता गंभीर, नीलम गुप्ता, रीना सिंघल, कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती नीरू चौधरी, अध्यापिका निहारिका भावना उपस्थित रही।