Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Ambedkernager News: नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ताओं के द्वारा, भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
  • Breaking News

Ambedkernager News: नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ताओं के द्वारा, भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जनवाद टाइम्स 24 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Ambedkernager News: Tributes were paid to the immortal martyrs of Bhagat Singh, Sukhdev, Rajguru, by the activists of the Naujawan Bharat Sabha.

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्रके निकट विकास खण्ड़ जहांगीरगंज अन्तर्गत नौजवान भारत सभा सिंघलपट्टी द्वारा भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु के 90वें शहादत दिवस पर बहोरिकपुर गांव में सभा का आयोजन किया गया और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आपको बता दे कि कार्यक्रम का आरम्भ कारवां चलता रहेगा क्रांतिकारी गीत से की गयी और कार्यक्रम के दौरान नौजवान भारत सभा के मित्रसेन ने कहा कि हम सभी शहीदों के प्रति आदर और श्रद्धा तो रखते हैं लेकिन हममें से बहुत सारे लोग उनके विचारों और उनके जीवन दर्शन से अनजान हैं। मात्र 23-24 वर्ष की उम्र में शहादत देने वाले नौजवान केवल बहादुर ही नहीं बल्कि दूरदर्शी विचारक, उत्कृष्ट क्रांतिकारी और कुशल संगठन कर्ता भी थे जो केवल अंग्रेजी हुकूमत की लूट के ही नहीं बल्कि देशी लूट व इंसान द्वारा दूसरे इंसान का और एक मुल्क द्वारा दूसरे मूल्क के शोषण के खिलाफ थे। 1947 के बाद देश के शासक वर्ग ने पूंजीवादी विकास का जो रास्ता चुना उसने एक ऐसा समाज बनाया। पिछले 7 दशक में तमाम पार्टियों की केंद्र से लेकर राज्यों तक में सरकारें बन चुकी हैं किंतु गरीबी ,महंगाई, बेरोजगारी, कुपोषण, अकाल मृत्यु ,लूट और दमन के मामले में हमारे यहां नए-नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। चारों तरफ फैले हताशा- निराशा, दिशाहीनता,बेबसी-लाचारी के इस आलम में भगतसिंह का जीवन और उनके आदर्श बदलाव के प्रति उम्मीद पैदा करते हैं। इस मौके पर देश को आगे बढा़ओ नुक्कड़ नाटक भी खेला गया। इस दौरान रामधनी, धर्मराज, रेहान,सरदार,इन्दल,किशन,आकाश,पीयूष,प्रेमचन्द,अच्छेलाल,धर्मबीर भारती,दीपचन्द,निराला,रियासत अली,शिवांगी आदि लोग मौजूद रहें।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: होली का रंग
Next: Etawah News: अज्ञात बाहन ने वृद्ध महिला को टक्कर मारी

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d