Breaking Newsअंबेडकर नगरउतरप्रदेश

Ambedker Nager News : कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त सरकार की सोची-समझी रणनीति पूर्व जिलाध्यक्ष 

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जनपद में लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के द्वारा चल रहे सत्ताग्रह आंदोलन में जनपद अंबेडकरनगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह उर्फ कप्तान सिंह ने पहुंचकर आंदोलन में भाग लिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह और कप्तान सिंह ने सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए।


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह उर्फ कप्तान सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना सरकार की सोची-समझी रणनीति के तहत हुआ है। अडानी मुद्दे पर देश के प्रधानमंत्री कुछ बोलने को तैयार नहीं है। विपक्ष के नेताओं को सांसद के अंदर सवाल नहीं पूछने दिया जा रहा है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है जिसका जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में जनता देगी।

Ambedker Nager News : कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त सरकार की सोची-समझी रणनीति पूर्व जिलाध्यक्ष 
इस सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है गैस सिलेंडरों के दाम 3 गुना बढ़ा दिए गए हैं जीएसटी लगाकर व्यापारियों की कमर तोड़ दी गई है। कांग्रेस पार्टी हार मानने वाली नहीं है अदानी मुद्दे पर सरकार को जवाब देना पड़ेगा इसके लिए हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता किसी भी कुर्बानी को देने के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स