Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Ambedkarnagar News: उपकेंद्र का भवन पूरी तरह जर्जर भवन की मरम्मत कराने के लिए सीएमओ डा. अशोक कुमार ने शासन को पत्र भेजा।
  • Breaking News

Ambedkarnagar News: उपकेंद्र का भवन पूरी तरह जर्जर भवन की मरम्मत कराने के लिए सीएमओ डा. अशोक कुमार ने शासन को पत्र भेजा।

जनवाद टाइम्स 12 October 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Ambedkarnagar News: CMO Dr. Ashok Kumar sent a letter to the government for the repair of the dilapidated building.

 

संवाददाता पंकज कुमार
अंबेडकरनगर जिले मे लगभग 20 वर्षों से संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्र अरिया को मौजूदा समय में खुद ही इलाज की जरूरत है।आपको बता दें कि उपकेंद्र का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। दीवारों व छतों में दरारें पड़ गई हैं। बारिश होने पर छत टपकती है। इससे यहां इलाज के लिए आने वाली गर्भवती को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों द्वारा कई बार संबंधित स्वास्थ्य उपकेंद्र की मरम्मत कराए जाने की मांग जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। नतीजा यह है कि इसका खामियाजा यहां इालज के लिए आने वाली गर्भवती को भुगतना पड़ता है।

Ambedkarnagar News: CMO Dr. Ashok Kumar sent a letter to the government for the repair of the dilapidated building.

गर्भवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल तक की दौड़ न लगानी पड़े, इसके लिए लगभग 20 वर्ष पूर्व अरिया में स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना की गई थी। यहां न सिर्फ सामान्य डिलेवरी होती है, बल्कि जच्चा व बच्चा का इलाज भी होता है। गर्भवती की देखभाल व सामान्य डिलेवरी के लिए एक एएनएम की भी तैनाती की गई है। उपकेंद्र की स्थापना का लाभ भी अरिया व आसपास की गर्भवती को मिल रहा था। समय बीतने के साथ ही उपेक्षा के चलते धीरे-धीरे यह उपकेंद्र अपनी उपयोगिता खोता जा रहा है। देखरेख के अभाव में उपकेंद्र भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है। दीवारों व छत के प्लास्टर जगह जगह से उखड़ चुके हैं। दीवारों व छतों में दरारें उत्पन्न हो गई हैं। बारिश होने पर छतें टपकती हैं, जिससे कक्ष में पानी भर जाता है। भूमि का प्लास्टर भी उखड़ गया है। जगह-जगह गड्ढे उत्पन्न हो गए हैं।
नतीजा यह है कि समुचित व्यवस्था न होने के चलते यहां इलाज के लिए आने वाली महिलाओं की संख्या भी कम होने लगी है। एक महिला ने नाम न छापने की शर्त पर अमर उजाला टीम को बताया कि एक तो यहां कोई व्यवस्था नहीं रह गई है, उस पर बच्चा पैदा कराने के नाम पर धनउगाही भी की जाती है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की भी गई, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। नतीजा यह है कि इसका खामियाजा यहां इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को भुगतना पड़ता है। उधर एएनएम शोभावती ने बताया कि भवन की मरम्मत के लिए कई बार जिम्मेदारों को पत्र लिखा गया है। इस बीच सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि भवन की मरम्मत कराने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Vaishali News: दुर्गा पूजा को लेकर भक्ति परवान पर।
Next: Vaishali News:एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी उमेश कुशवाह ने किया नामांकन।

Advertisement:-

Sarv SAMAGRA CLASSES(SSC) के टेलीग्राम चैनल से जुड़ना ना भूलें.
TELEGRAM :: https://t.me/sarvsamagraclasses
==================================

"Admission Open for session "2024-25"

“Admission Open for session “2024-25”

==================================

 

LATEST VEDIO

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

Contact

Delhi Office Adress:

Shop No. 2, D/1617, Block E-57, Sunder Nagari North East Delhi- 110093

Chief Editor– Mr. Mahendra Kumar Nigam

Email –
info@janvadtimes.com
contact@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No –
+91-9410005202
+91-8532800012
+91-9058410405

Advertisment

360_F_53554142_g8Mf4vyCSSgzNyEt01wenCc2hgQUx2YT

Citizen Opinion

क्या आप अपने शहर के विधायक के किये गए कार्यों से कितना संतुष्ट है
  • 20% 40%, 91 vote
    91 vote 40%
    91 vote - 40% of all votes
  • 50% 27%, 62 votes
    62 votes 27%
    62 votes - 27% of all votes
  • 100% 26%, 58 votes
    58 votes 26%
    58 votes - 26% of all votes
  • बिलकुल नहीं 7%, 15 votes
    15 votes 7%
    15 votes - 7% of all votes
Total Votes: 226
10 March 2026
Voting is closed

CRICKET SCORE

You may have missed

Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
राजापाकर में महिला दिवस पर कार्यक्रम
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0048
  • Bihar News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

About Us

r4w7z0

Important Links

REPOTER JOINING FORM
Download Form
Terms & Condition
Privacy Policy
Disclaimer

Recent Posts

  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • UPSC 2025 : उत्कर्ष यादव ने 32वीं रैंक हासिल कर बने IAS
  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d