Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar : पी.सी.एस. की परीक्षा पास कर समीक्षा यादव पुलिस उपाधीक्षक व वैभव यादव आबकारी निरीक्षक पद पर चयनित

जनवाद टाइम्स 20 September 2020
IMG-20200920-WA0042
Share News
       

चवाददाता-पंकज कुमार ।अंबेडकरनगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम बरोहीपूरा पांडे मे सैनिक ईंट उद्योग के मालिक नान्हजी यादव के पुत्र वैभव यादव एवं पुत्री समीक्षा यादव ने पी.सी.एस. की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया,तो बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

IMG 20200920 WA0043

यहां यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी के होनहार बिरवान के होत चीकने पात की कहावत पूरी तरह चरितार्थ हुई है।बता दें कि वैभव यादव के पिता नान्हजी यादव मूलरूप से नौबरार देवारा जदीद किताप्रथम के निवासी हैं और पूर्व सैनिक रहे लेफ्टिनेंट पद से रिटायर्ड है।माता श्रीमती ललिता देवी यादव प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका है।

IMG 20200920 WA0042

वैभव यादव प्राथमिक शिक्षा के बाद हाई स्कूल चिल्ड्रन कॉलेज आजमगढ़,इंटरमीडिएट वाराणसी व बी.एस.सी. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से करने के बाद वर्ष 2017 में बीटीसी की परीक्षा उत्तीर्ण की और प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त हुए।वर्ष 2018 में पीसीएस की परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसका परिणाम बीते दिनों घोषित हुआ तो परीक्षा उत्तीर्ण कर वैभव आबकारी निरीक्षक पद पर चयनित हुए।वैभव यादव की बड़ी बहन समीक्षा यादव 2013 बैच की पीसीएस हैं जो इस समय लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात हैं।

वैभव यादव की सफलता पर आजमगढ़ के एमएलसी राकेश कुमार यादव गुड्डू,पूर्व मंत्री विधायक नफीस अहमद,आलापुर पूर्व विधायक भीमप्रसाद सोनकर,जिला अध्यक्ष रामसकल यादव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने वैभव एवं समीक्षा यादव के माता पिता को बधाई देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ज्ञात हो पूर्व सैनिक नान्हजी यादव के बेटी समीक्षा यादव पुलिस उपाधीक्षक,बेटा वैभव यादव आबकारी निरीक्षक व तीसरे पुत्र अशोक कुमार यादव सहायक अध्यापक पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किए हैं।जिससे यह कहावत भी इस परिवार के ऊपर सटीक बैठती है कि पूत के पांव पालने से ही पहचाने जाते हैं ।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar : जिओ व वोडाफ़ोन का नेटवर्क खराब,उपभोक्ता परेशान
Next: Ambedkar Nagar : केंद्र व प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल किसान,बेरोजगार,नौजवान परेशान

 

राशिफल

News Archive

20260408_205702
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
20260306_100142
  • Breaking News
  • National

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
राजापाकर वैशाली GNM संस्थान जांच 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
बेतिया कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी

जनवाद टाइम्स 8 April 2026

Latest News

  • Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा
  • वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय
  • Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी
  • Bihar News। वैशाली बरांटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई । अवैध देशी शराब बनाते 3 गिरफ्तार, 30 लीटर शराब व उपकरण जब्त
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.