संवाददाता पंकज कुमार
अंबेडकरनगर जिले के तहसील
आलापुर क्षेत्र के थाना राजेसुल्तानपुर अन्तर्गत राजेसुल्तानपुर में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज परिसर मे रक्षा मंत्री का उतरा उड़न खटोला ।भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक त्रिवेणी राम के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां पर उन्होंने जनता को भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए समाजवादी पार्टी व बसपा पार्टी पर जमकर दिया बडा बयान ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जनसंघ के जमाने में हमने 1984 में कहा था कि हम आएंगे और अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाएंगे। आज अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। वर्षों पहले हमारे नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि जिस दिन हम हम संसद में बहुमत में आएंगे जम्मू कश्मीर को भी देश के अन्य राज्यों की तरह सामान्य दर्जा देते हुए धारा 370 हटाएंगे। आज बहुमत आपने दिया तो हमने चुटकी बजाकर जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर दिया। जब से देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है। अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में भारत का दबदबा बढ़ा है। भारत को एक ताकतवर राष्ट्र का गौरव हासिल हुआ।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए सपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि यह सिर्फ नाम के समाजवादी हैं, असली समाजवादी वो है जो समाज से भय एवं भूख को समाप्त करे। पूरे हिंदुस्तान में अगर भय एवं भूख को समाप्त करने वाली कोई पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। यह लोग तो समाज में भय और भूख बढ़ाने वाले हैं।
रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने बेहतर शासन चलाते हुए प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। इनके राज में माफिया राज गुंडाराज समाप्त हुआ है। योगी जी के भय से गुंडे जमानत नहीं करवा रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर काॅलेज छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी, एक करोड़ महिलाओं को एक लाख रुपए का क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा, होली दिवाली पर दो अतिरिक्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। रक्षा मंत्री ने वही कहा कि इस बार फिर सरकार बनाइए अभी और मिलेगा,गरीबों का और अधिक विकास होगा।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर उर्फ साधु वर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,प्रत्याशी पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, टांडा विधायक संजू देवी,आलापुर विधायक अनीता कमल, रमाशंकर सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,विवेक सिंह ,धर्मवीर मिश्रा ,जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय,उपमा पाण्डेय, मोहम्मद शाहिद अंसारी, राधेश्याम पांण्डेय,राम शरीक सिंह, कृष्ण भगवान मिश्र
सहित भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद रहे।