संवाददाता- मदन गोपाल
अम्बेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खंड जहांगीरगंज के ग्राम सभा तिहाईतपुर निवासी श्री रणविजय सिंह के पिताजी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व सांसद आलापुर के विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी शामिल हुए।
उसके बाद विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ने पदुमपुर बाजार में डाक्टर श्री सुरेन्द्रनाथ यादव के क्लीनिक एवं नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में श्री बच्चूलाल सोनकर के दुकान पर जिम्मेदार कार्यकर्ता साथियों से मुलाकात की एवं विभिन्न राजनैतिक मुद्दों पर चर्चा, परिचर्चा की तथा आगामी 05 अगस्त 2025 को नरियांव में होने वाले पी डी ए पंचायत कार्यक्रम के तैयारी के बावत रणनीति बनाई गई। उसके बाद विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी सपा नेता श्री राजेंद्र प्रसाद दाढ़ी के पत्नी का कुशल क्षेम जाना।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद, विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव, सपा नेता सुरेंद्रनाथ वर्मा, अखिलेश यादव पपलू, अजय गौतम एडवोकेट, उदयभान यादव, नायबे आलम, प्रमोद पाण्डेय, मनोज जायसवाल,भीम सिंह, रामकेवल यादव, दशरथ मौर्य, नसीम अहमद, मेवालाल सोनकर, इरशाद अहमद, पूर्व प्रधान देवमणि यादव, अनिल कुमार, संजय गौतम, अन्नू कनौजिया, धर्मराज गौंड, राम प्रकाश, रामू गौतम, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे ।