Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar : जिओ व वोडाफ़ोन का नेटवर्क खराब,उपभोक्ता परेशान

जनवाद टाइम्स 20 September 2020
IMG-20200920-WA0041
Share News
       

संवाददाता-पंकज कुमार । अम्बेडकर नगर जिले के तहसील क्षेत्र आलापुर के विकास खण्ड-जहांगीरगंज में जिओ,वोडाफोन का नेटवर्क पूर्ण रूप से ध्वस्त चल रहा है फिर भी सम्बंधित अधिकारी मस्त हैं। उपभोक्ताओं की परेशानी से कोई लेना देना नही है।

बता दें कि जहांगीरगंज इलाके के किन्नूपुर रायपुर बेलवाडांड़ी,बड़ागांव, योगीपुर,तेतरिया,रामपुर मठिया,हिसामुद्दीनपुर,माडरमऊ, जमलूपुर,नूरुद्दीनपुर,देवरिया, गिरैया,तेन्दुआई कला आदि गांव में महीनों से नेटवर्क खराब चल रहा है।समाचार पत्र के माध्यम से बार-बार जिओ,वोडाफ़ोन अधिकारियों को अवगत कराया गया,लेकिन इनके कान पर जूं नहीं रेंग रहा है।जनता जिओ,वोडाफ़ोन के नेटवर्क से त्रस्त हो गई है।

उपभोक्ता दूसरे कंपनी में पोर्ट करवाने का मन बना रहे हैं।जिओ,वोडाफ़ोन कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी कंपनी को चूना लगा रहे हैं।आने वाले समय में यदि इसी तरीके से दोनों कम्पनियों का नेटवर्क खराब रहा तो उपभोक्ता अपनी सिम को दूसरे कंपनी में कन्वर्ट करा लेंगे।उपभोक्ताओ का कहना है कि जिस तरीके से जियो,वोडाफोन कंपनी के लोग उपभोक्ताओं को अच्छा नेटवर्क एवं सुविधाएं दे रहे थे,आखिर आज क्या कारण है कि महीनों से लगातार नेटवर्क खराब चल रहा है जिसका कोई अधिकारी या कर्मचारी सुधि नहीं ले रहा है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष जहांगीरगंज डॉ मोहम्मद अनवर, महामंत्री भगवती जयसवाल,उपाध्यक्ष संजय अग्रहरि,भाजपा नेता अरविंद उपाध्याय,दिनेश प्रताप सिंह,सपा नेता राजकुमार यादव,बसपा नेता मोहम्मद हारुन अंसारी व क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोगों ने जिओ और वोडाफोन का नेटवर्क तत्काल ठीक कराए जाने की मांग सम्बंधित अधिकारियों से की है।

Post navigation

Previous: Pratapgarh News : जनपद प्रतापगढ़ में भैंस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत
Next: Ambedkar Nagar : पी.सी.एस. की परीक्षा पास कर समीक्षा यादव पुलिस उपाधीक्षक व वैभव यादव आबकारी निरीक्षक पद पर चयनित

 

राशिफल

News Archive

20260408_205702
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
20260306_100142
  • Breaking News
  • National

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
राजापाकर वैशाली GNM संस्थान जांच 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
बेतिया कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी

जनवाद टाइम्स 8 April 2026

Latest News

  • Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा
  • वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय
  • Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी
  • Bihar News। वैशाली बरांटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई । अवैध देशी शराब बनाते 3 गिरफ्तार, 30 लीटर शराब व उपकरण जब्त
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.