पार्श्वनार्थ पंचवटी कॉलोनी ताजनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया
राधा कृष्ण मंदिर, पंचवटी कॉलोनी आगरा में आकर्षक सजावट और भजन-कीर्तन से गूंजा जन्मोत्सव

संवाददाता सिंह आज़ाद
आगरा। आगरा के पार्श्वनार्थ पंचवटी कॉलोनी, ताजनगरी फेस-2 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और भव्य रोशनी से सजाया गया, जिससे वातावरण दिव्य और आकर्षक हो गया।

मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का स्वागत भक्तों ने जोरदार जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ किया। “नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भक्तगण देर रात तक कीर्तन, आरती और झांकियों का आनंद लेते रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भक्ति संगीत ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन श्याम भोजवानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ममता कुंदन, आर.आर.पी. सिन्हा, आर.के. तिरखा, देवेंद्र कुमार गुप्ता, कपिल कथूरिया, रिंकू शर्मा, नरेंद्र सिंह और सुशील आहूजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
महिला वर्ग से डॉ. सुनीता सिंह, चाँदनी भोजवानी, पूनम सिन्हा, कुसुम गुप्ता, कुमकुम तिरखा, अर्चना कथूरिया और दिव्या शर्मा ने सक्रिय भागीदारी निभाई।




