संवाददाता। प्रताप सिंह आजाद
आगरा। रविवार को डॉ0 अंबेडकर यूथ ब्रिगेड का बारह खम्भा आगरा के डॉक्टर अम्बेडकर भवन पर शपथ ग्रहण समारोह व विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ शपथ ग्रहण समारोह में संस्था के अध्यक्ष एड. राजकुमार सिंह पीपल जी, सचिव एड. दीपक बाबू जी, उपाध्यक्ष छत्रपति गौतम जी, सहसचिव राजवीर सिंह जी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार जी व कार्यकारिणी सदस्य रवि बाबू सहित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय करतार सिंह भारतीय एडवोकेट एवं विशिष्ट अतिथि माननीय नेत्रपाल जी द्वारा संस्था के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गयी जिसमे एड ओ0पी0 सिंह जी, एड भारत सिंह जी, एड राजेन्द्र कर्दम जी, एड जसवंत सिंह राना जी, एड खूबीराम जी, एड सूरजभान भारतीय जी, एड सिद्धार्थ कर्दम आदि समाजिक लोग उपस्थित हुए।