Agra News: पहली पत्नी के होते रचा रहा दूसरी शादी,महिला ने पुलिस से लगाई दूसरी शादी रुकवाने की गुहार

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत राजपुरा निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर घर से निकाल देने और दूसरी महिला से दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शादी रुकवाने की गुहार लगाई है।पीड़ित महिला 2 दिन से थाने के चक्कर लगा रही है लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी जिसके बाद महिला ने एस एस पी आगरा से न्याय की गुहार लगायी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरा निवासी राजेंद्र देवी पुत्री जवाहर सिंह की शादी रजपुरा निवासी संतोष के साथ करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी। महिला का आरोप है कि 1 माह पूर्व उसके पति ने उससे दिल भर जाने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट की और उसे मायके के पास रास्ते मे जबरन छोड़ आया था। उसके बाद उसने थाना निवोहरा क्षेत्र की एक अन्य युवती से दूसरी शादी तय कर ली जो कि शुक्रवार 8 जुलाई को होनी है। जिसकी सूचना महिला को गांव के लोगों द्वारा फोन कर दी गई।
सूचना मिलने के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस चौकी जरार व थाना बाह में लिखित शिकायत पत्र देकर पति की दूसरी शादी रुकवाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की लेकिन महिला का आरोप है कि वह पिछले 2 दिन से कार्यवाही के लिए भटक रही है लेकिन पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्यवाही नही की गयी है अब जबकि आज शादी होनी है तो उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा प्रभाकर चौधरी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।