Agra News: भाजपा जिला महिला मोर्चा की पहली बैठक कस्बा में हुई संपन्न

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: कस्बा बाह में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला महिला मोर्चा की पहली बैठक संपन्न हुई जिसमें जिला अध्यक्ष पंकजा शर्मा ने समस्त महिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को घर-घर जाकर बताने के निर्देश दिए।
साथ ही आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए मोर्चा को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि महिला मोर्चा अन्य सभी मोर्चों में श्रेष्ठ है और प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने में अपनी भूमिका का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन कर रहा है।
बैठक के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत सदस्यों के साथ पोस्टकार्ड पर शुभकामना संदेश भेजे।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सुनील बाबू एडवोकेट बाह विधानसभा विस्तारक ज्ञानेंद्र सिंह, एकता शर्मा, अंकिता भदौरिया, राधा वर्मा, कामना गुप्ता, मधु वर्मा, प्रीति गुप्ता, नम्रता चौहान, ममता गुप्ता, विनीता भदौरिया, श्याम शर्मा, रामबरन कुशवाह, राजेंद्र दुबे, ब्रह्मचारी चक, किशोरी लाल, आदि उपस्थित रहे।