Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: प्राइमरी स्कूल के शिक्षक हुए बेलगाम स्कूल को बनाया जानवरों का तबेला

जनवाद टाइम्स 2 August 2021
IMG_20210802_160034
Share News
       

बाह: शिक्षा के गिरते स्तर को सुधारने और गुणवत्ता पूर्ण बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।कोरोना काल मे बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो इसके लिए सरकार द्वारा ई पाठशाला मोहल्ला पाठशाला आदि के माध्यम से शिक्षकों को विद्यालय पहुँच कर शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन नौकरी के नाम पर मोटी तनख्वाह ले रहे शिक्षक, शिक्षिकाएं विद्यालय ही नहीं जाते घर बैठे ही सभी लक्ष्य कागजों पर ही पूरे कर रहे हैं।

IMG 20210802 WA0092

10:20 के बाद भी बंद पड़ा सामरमऊ का विद्यालय

ऐसे में देश के नौ निहालो का क्या भविष्य होगा यह सोचने वाली बात है।

जानकारी के अनुसार बाह तहसील के विद्यालयों की स्थित बहुत अच्छी नहीं है सोमवार को सामरमऊ और चौरंगाहार गावँ में बने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के मुआयने के दौरान चौरंगाहार के प्राथमिक विद्यालय में साढ़े दस बजे मुख्य गेट पर ताला पड़ा था स्टाफ नदारद था।

IMG 20210802 WA0097

सवा दस बजे भी नहीं खुला चौरंगाहार का स्कूल

वहीं प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय सामरमऊ के विद्यालय में भी ताले पड़े हुए थे।विद्यालय में जानवर बंधे हुए थे।परिसर में गोबर और गंदगी के ढेर पड़े हुए थे।विद्यालय में 9 शिक्षक शिक्षिकाओं की तैनाती है लेकिन विद्यालय की स्थिति को देखने से पता चल रहा था कि विद्यालय कभी कभार ही खुलता हो।

Agra News: प्राइमरी स्कूल के शिक्षक हुए बेलगाम स्कूल को बनाया जानवरों का तबेला

सामरमऊ विद्यालय में बँधे पशु और पड़ी गंदगी

विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र साढ़े दस बजे विद्यालय में पहुँचे।

विद्यालय परिसर में रेनहरवेस्टिंग के लिए खोदे गए गड्ढे खुले पड़े थे जिनमें ऊपर तक पानी भरा हुआ था।स्कूल की बाउंड्री बाल टूटी पड़ी है जिसके चलते छोटे बच्चे विद्यालय में घुस जाते हैं अगर कोई बालक खेलते समय गड्ढों में गिर जाय और कोई हादसा हो जाए तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।IMG 20210802 WA0090

सामरमऊ विद्यालय में खुले पड़े रेनहरवेस्टिंग को बनाये गड्ढे

यह सोचने वाली बात है।अध्यापक घर बैठे ही कागजों पर सरकार द्वारा निर्देशित लक्ष्यों को पूरा कर रहे हैं और घर बैठे मोटी तनख्वाह लेकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

Post navigation

Previous: Prayagraj news: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
Next: Agra News: कोरोना पर भारी पड़ी आस्था ब्रह्मलाल जी महाराज पर उमड़ी भीड़

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 9.14.46 PM
  • Etawah

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026

Latest News

  • संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.