Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन
  • Breaking News

Agra News: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 15 July 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Agra News: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

बाह: कस्बा बाह में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर पदयात्रा निकालकर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति/राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी/ तहसीलदार बाह को सौंपा । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार पर निशाना साधा व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पदयात्रा समाजवादी पार्टी के कस्बा स्थित कार्यालय से शुरू होकर स्टेट हाईवे होते हुए तहसील मुख्यालय पर जाकर समाप्त हुई जहां पदयात्रा में दर्जनों की संख्या में समाजवादी पार्टी के जिला और प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए धरना प्रदर्शन किया।तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रपति/ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी बाह रविंद्र प्रताप सिंह व तहसीलदार राजू कुमार को दिया।

IMG 20210715 123249

धरना प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा डीजल पेट्रोल व गैस की बढ़ती कीमतों,आम जन मानस की समस्याओं और हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में धांधली करने के आरोप लगाते हुए तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

Agra News: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

व ज्ञापन के माध्यम से किसानों की फसलों के बाजिब मूल्य दिए जाने,कृषि कानून को वापस लेने,बेरोजगारों को रोजगार देने,महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर नियंत्रण करने, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने,भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करने,कोरोना में मृत लोगों के परिजनों को मुआवजा देने जैसी मांग सरकार से की है। प्रदर्शन करने वालों में अवनींद्र यादव प्रदेश सचिव,अंशू रानी निषाद ,मंजेश यादव विधान सभा अध्यक्ष, सुधीर दुबे विधान सभा उपाध्यक्ष,लला गुर्जर,दिवाकर सिंह गुर्जर,विनय यादव,सी ओ यादव,रमेश यादव,राकेश धनगर,रविकांत मिश्रा,प्रभात यादव आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

 

ज्ञापन देने के दौरान गुटबाजी आयी सामने:

तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दो गुटों में बंटे नजर आए जहां एक गुट ने प्रदेश सचिव अवनींद्र यादव के पहुँचने से पहले ही ज्ञापन तहसीलदार बाह को सौंप दिया और कार्यकर्ताओं के साथ वापस चले गए।

IMG 20210715 114829

वहीं दूसरे गुट द्वारा प्रदेश सचिव के पहुँचने पर ज्ञापन क्षेत्राधिकारी बाह रविन्द्र प्रताप सिंह को दिया गया।ज्ञापन के बाद प्रदेश सचिव अवनींद्र यादव से जब मीडिया ने मुखातिब होकर सवाल जवाब किए तो उन्होंने गुटबाजी के आरोपों को नकारते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एक ही पार्टी के लिए का कार्यकर्ता बताया। वही धरना प्रदर्शन और ज्ञापन के संबंध में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अन्नदाता परेशान है जबकि प्रदेश सरकार महंगाई बढ़ाकर किसानों और आम आदमी का शोषण कर रही है।मंहगाई ने गरीबों और मध्यम वर्गीय लोगों की कमर तोड़ दी है।

IMG 20210715 170023

आम जन मानस की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर ज्ञापन के माध्यम से सरकार से महिलाओं पर हो रहे अपराध को रोके जाने,प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने, बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिलाने, बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने, पत्रकारों पर हो रहे हमलों को लेकर कठोर कानून बनाने, स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने तथा पंचायत चुनावों में हुई धांधलियों की जांच कराने व पुनर्मतदान कराने जैसी मांगों को लेकर राष्ट्रपति/ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी बाह को सौंपा। इस दौरान दर्जनों की संख्या में प्रदेश व जिले तहसील स्तर के कार्यकर्ता तहसील में मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने डीजल पेट्रोल व गैसों के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान
Next: Etawah News: यूपी को दिलाएंगे जाति धर्म की राजनीति से छुटकारा: संजय सिंह प्रदेश प्रभारी 

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d