संवाददाता सुशील चंद्र । 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन तहसील बाह जिला आगरा के सभी पदाधिकारियों को थाना मंसुखपुरा पुलिस द्वारा दिल्ली जाने से पहले ही घर पर पुलिस द्वारा नजरबंद कर दिया गया।

किसान सुबह से ही ट्रैक्टर रैली में जाने के लिए अपने ट्रैक्टरों को तैयार कर रहे थे तभी मंसुखपुरा थाना पुलिस द्वारा भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और उनके साथियों को एक दर्जन ट्रैक्टरों सहित घर पर ही नजरबंद कर दिया गया जिसमें तहसील अध्यक्ष विनोद परिहार तहसील उपाध्यक्ष भोपाल सिंह परिहार तहसील मीडिया प्रभारी सूरज सिंह राजावत ब्लॉक अध्यक्ष तेजवीर परिहार वीरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, अनिल कुमार, मंगल परिहार,आलोक पाराशर आदि लोगों को नजरबंद किया गया है।