संवाददाता निशान राठौर : धार्मिक स्थल व कन्या विद्यालय के सामने खुला बार धड़ल्ले से चल रहे है जाम पर जाम धार्मिक स्थल और कन्या विद्यालय से हुआ आगरा प्रशासन बेखबर बार चालक को किस ने दी अनुमति यह जांच का है विषय क्या चांदी के जूते में होता है। इतना दम जो धार्मिक स्थल व ज्ञान के मंदिर को किया जा रहा है। अनदेखाआगरा में थाना मंटोला क्षेत्र के अंतर्गत सगीर फातमा इंटर कॉलेज कन्या विद्यालय धार्मिक स्थल मस्जिद लश्कर खान के सामने स्थित जिज्ञासा पैलेस की मार्केट में शोबिया इंटर कॉलेज के सामने ही खुल गया बार इससे योगी सरकार की बेटी बचाओ अभियान पर लगा पलीता सरकार की मंशा इससे साफ़ हो गई।

वही मुस्लिम समाज में फैल रहा है आक्रोश तो वहीं दूसरी ओर शिक्षक बार के खिलाफ हो रहे हैं एकजुट समय रहते कन्या विद्यालय धार्मिक स्थल के सामने बार पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है।
सरकार का बेटी बचाने में कोई ध्यान नहीं है सरकार सीधे तौर पर छेड़छाड़ की घटनाओं को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है इस बार के खुलने से आए दिन विद्यालय में आने जाने वाली बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ेंगी जबकि सरकार के नियमानुसार किसी भी विद्यालय या धार्मिक स्थल से आसपास कोई भी शराब की दुकान या बार नहीं खुल सकता उसके बावजूद सारे नियम ताक पर रखकर ये बार खुला है ।
जबकि बार के सामने दो विद्यालय और एक मस्ज़िद है स्थित होटल जिज्ञासा पैलेस की मोहिनी मार्केट में सारे नियम कानून ताक पर रखकर अधिकारियों से सांठगांठ करके खोला गया है। बार इससे ज्यादा शर्मनाक बात और क्या हो सकती है सरकार खुद ही भ्रष्टाचार में लिप्त है।अगर प्रदेश सरकार तुरंत इस पर कार्यवाही नहीं करती तो विवश होकर महात्मा गांधी विचार मंच के नदीम नूर अपने साथियों सहित सड़कों पर उतर कर इसका विरोध करेंगे ।