संवाददाता प्रताप सिंह आजाद
आगरा। भीम आर्मी चीफ आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना के लोकप्रिय सासंद एड भाई चंद्र शेखर आजाद के निर्देश पर देशभर में एक लाख भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम पाठशाला खोलने का लक्ष्य रखा है।
संदीप जयंत के निर्देश की पूर्ति का संकल्प लेकर एवं मा. राम गोपाल प्रदेश संगठन मंत्री प्रभारी कानपुर मंडल के पूर्ण सहयोग से अपने सहयोगियों के साथ आगरा में प्रत्येक वार्ड में पाठशाला खोलने का कार्य प्रारंभ किया । इस उद्देश्य के तहत अब तक पार्टी का कार्य करने के साथ साथ आगरा में 7 पाठशालाएं खोली जा चुकी है।

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर सभी भीम आर्मी पाठशाला में सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
जिसमें सभी को पटका और भीम आर्मी के चीफ माननीय सांसद भाई चंदशेखर आजाद का छायाचित्र देकर सम्मानित किया गया।
देश में वर्तमान सरकार की मंशा सरकारी विद्यालय समाप्त कर बहुजन समाज को अशिक्षित बनाने की है। सरकार में बैठे बहुजन विकास विरोधी मानसिकता के लोग भली भांति जानते हैं कि आज भी बहुजन समाज पूरी तरह से आर्थिक रूप से अति पिछडा है इनके लोग अपने बच्चों को महंगे प्राइवेट स्कूल में शिक्षा नहीं दिला सकते। इसलिए इस समाज को सैकड़ों साल पूर्व की भांति गलामी में धकेलने के लिए सरकारी विद्यालय बंद कर, ये समाज खुद गुलाम हो जाएगा। भाई चंद्र शेखर आजाद जी इनकी मंशा को कभी पूरा नहीं होने देंगे। एक लाख पाठशाला के लक्ष्य को इस मिशन में बिना किसी लोभ लालच के निस्वार्थ शिक्षण कार्य में लगे हैं।