सुशील चंद्रा : आगरा के पिनाहट ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी का पिछले सप्ताह जिले से बाहर स्थानांतरण होने के बाद उनके स्थान पर आए नवागत खंड विकास अधिकारी ने आज कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार ग्रहण करने के बाद ब्लॉक कर्मचारियों के साथ बैठक की।प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लॉक पिनाहट के विकास खंड अधिकारी रजत गुप्ता का पिछले सप्ताह आगरा जनपद से बाहर ट्रांसफर होने के बाद उनके स्थान पर ब्लॉक जगनेर के खंड विकास अधिकारी सुमंत यादव को ब्लॉक पिनाहट का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

आज नवागत खंड विकास अधिकारी पिनाहट ब्लॉक परिसर कार्यालय पहुंचे और कार्यभार संभाला। खंड विकास अधिकारी ने ब्लॉक परिसर के सभी कर्मचारियों के साथ विशेष बैठक की और आने वाले पंचायत चुनाव की समीक्षा कर तैयारियों को जाना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कर्मचारियों से बैठक के माध्यम से कई विशेष जानकारियां लीं। इस दौरान अशोक यादव सहायक खंड विकास अधिकारी, राहुल शर्मा ग्राम पंचायत सचिव, अबनीश कुमार, डरेलाल, अरुण कुमार, आदि कर्मचारी मौजूद रहे।