Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: हैल्लो गैंग का सरगना जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 1 August 2021
Agra News: हैल्लो गैंग का सरगना जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

जैतपुर: बढ़ते साइबर मामलों को रोकने के लिए पुलिस साइबर अपराधियों को चिन्हित कर धर पकड़ कर रही है।बीती शाम पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले हैल्लो गैंग के सरगना को चैकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईटेक हो रहे समय मे अपराधियों का अपराध करने का तरीका भी बदल गया है।अपराधी लोगों को तरह तरह के प्रलोभन देकर ऑनलाइन ठगी कर लाखों करोड़ों की धोखाधड़ी कर रहे हैं।

Agra News: हैल्लो गैंग का सरगना जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हैल्लो गैंग का आरोपी सरगना बनी सिंह राजपूत

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के तडेहता,भगतन पुरा, गुमान सिंह पुरा, मझटीला आदि दर्जनों गांवों मे लोग फोन व अखबारों में विज्ञापन देकर जनमानस को स्पा, मसाज, नौकरी, लॉटरी आदि के नामपर ठग रहे हैं।साइबर ठगी के मामलों में पुलिस पहले भी हैल्लो गैंग के दर्जनों आरोपियों को जेल भेज चुकी है।वहीं सरगना पुलिस की गिरफ्त से दूर था जिसे पुलिस तलाश कर रही थी।शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सरगना की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने चैकिंग के दौरान हैल्लो गैंग के सरगना व जनपद के वार्ड संख्या 50 से जिला पंचायत सदस्य बनी सिंह राजपूत पुत्र महावीर सिंह निवासी तडेहता को धर दबोचा।

IMG 20210713 202716

पुलिस के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य पर हैल्लो गैंग,व गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी बनी सिंह राजपूत पर गैंगस्टर के मामले में कार्यवाही की गई है वह दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात,महाराष्ट्र जैसे शहरों के लोगों को प्रलोभन देकर ऑनलाइन ठगी करता था।मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

Post navigation

Previous: Bihar news :2025 तक अब ऐसे खत्म होगी समाज से टीबी जैसी गंभीर बीमारी 
Next: मेरठ न्यूज: कोरोना के चलते मार्केट व कालोनी पड़ी सुनसान

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 9.14.46 PM
  • Etawah

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026

Latest News

  • संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.