Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News: चंबल नहर ओवरफ्लो होने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद,किसानों ने की मुआवजे की मांग
  • Breaking News

Agra News: चंबल नहर ओवरफ्लो होने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद,किसानों ने की मुआवजे की मांग

जनवाद टाइम्स 3 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Agra News: Due to overflow of Chambal Canal, hundreds of bigha crop of farmers wasted, farmers demanded compensation

सुशील चंद्रा : पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत नीचे बीहड़ में नहर कर्मियों की लापरवाही के चलते द्वितीय पम्प हाउस के बंद होने के कारण चंबल नहर ओवरफ्लो हो गयी जिससे आधा दर्जन से अधिक किसानों की फसल बर्बाद हो गयी किसानों ने बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग की है। पिनाहट के चंबल घाट से निकली चंबल नहर से बाह तहसील के साथ साथ इटावा तक के गाँवों की सैकड़ों बीघा फसले सिंचित होती है। कई बार चंबल नहर कई गांव में फूटने से पूर्व में भी किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है। वही मंगलवार देर रात को चंबल नहर का पिनाहट कस्बा के नीचे बीहड़ में दूसरे पम्प हाउस की मशीनो को कर्मचारियों ने लापरवाही के चलते चालू नहीं किया जिसके कारण पूरी नहर ओवरफ्लो हो गई और ओवरफ्लो पानी चंबल नहर से बीहड़ में जाने लगा, पूरी रात भर बुधवार सुबह तक नहर का ओवरफ्लो पानी लगातार चल रहा था। सुबह किसानों ने देखा तो उनके होश उड़ गए फसल बर्बाद हो चुकी थी।तत्काल उन्होंने नहर विभाग के आला अधिकारियों को अवगत कराकर नहर के चंबल किनारे नीचे वाले पम्प को बंद कराया। नहर के ओवरफ्लो पानी के कारण बीहड़ में किसान मुन्नालाल की 20 बीघा गेहूं, सरसों और टमाटर एवं रामप्रकाश की 15 बीघा गेहूं और सरसों हाकिम सिंह की 15 बीघा गेहूं और सरसों एवं अन्य किसानों की भी फसल जलमग्न एवं कटान होने से बर्बाद हो गई है।

Agra News: Due to overflow of Chambal Canal, hundreds of bigha crop of farmers wasted, farmers demanded compensation

किसानों ने नहर विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए फसल बर्बाद होने पर मुआवजे की मांग की है। इसी विषय में एसडीओ नहर विभाग भूपेंद्र सिंह ने बताया कि द्वितीय पंप हाउस की मशीन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण पम्प बंद हो गया और पानी नहर में जमा हुआ जिसके कारण नहर ओवरफ्लो हो गई। पम्प हाउस की मशीन ठीक कराई जा रही है। मौके पर मामले की जांच की गई है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: बटेश्वर में महाशिवरात्रि के त्योहार को लेकर थानाध्यक्ष बाह ने की ग्रामीणों के साथ बैठक
Next: Agra News: आने वाले त्यौहार एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस एवं आबकारी विभाग सतर्क

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d