संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़
बाह: विद्युत विभाग में संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन न मिलने से उनके सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है।
सोमवार को संविदा कर्मियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता देवेंद्र प्रताप को ज्ञापन सौंपकर वेतन दिलाये जाने की मांग की है। विद्युत संविदा कर्मियों ने बताया कि उनको अप्रैल से लेकर जुलाई तक चार माह से वेतन नहीं मिला है जिसके चलते उनके परिवारों की रोजी रोटी चलना मुश्किल हो गया है।
संविदा कर्मियों ने वेतन मिलने पर ही आगे कार्य करने का एलान किया है। ज्ञापन देने वालों में अरविंद कुमार, सुखवीर, राहुल, राजेन्द्र, मयंक, अक्षय, हरिश्चंद्र,सुरेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, रमेश यादव आदि। शामिल रहे।