Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News : जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न, कुल प्राप्त 127 शिकायतों में 12 का किया गया मौके पर समाधान
  • Breaking News

Agra News : जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न, कुल प्राप्त 127 शिकायतों में 12 का किया गया मौके पर समाधान

जनवाद टाइम्स 8 October 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Agra News : जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न, कुल प्राप्त 127 शिकायतों में 12 का किया गया मौके पर समाधान

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा.07.10.2023.आज जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ।

IMG 20231007 WA0203
समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर निस्तारण किया गया तथा कहा कि जनमानस की शिकायतों का निराकरण, प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से कुल प्राप्त शिकायतें 127 रहीं, जिनमें राजस्व विभाग की 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, तथा शेष शिकायतों व आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में प्राप्त 127 शिकायतों में राजस्व विभाग की 35, पुलिस विभाग 28, नगर निगम 18, ब्लॉक से संबंधित 07, जल निगम से 07,एडीए 06, विद्युत 05, स्वास्थ्य विभाग 04, लोकनिर्माण विभाग 01, , आवास विकास परिषद 02, प्राथमिक शिक्षा 02, पीओ डूडा 04 , डीपीआरओ 02, उद्यान 01, जिला समाज कल्याण 03, एलएनडीएस 03, तथा अन्य विभागों की शिकायतें रहीं।

Agra News : जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न, कुल प्राप्त 127 शिकायतों में 12 का किया गया मौके पर समाधान
जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न शिकायतों को सुना गया तथा मौके पर ही फोन कर शिकायतकर्ताओं से उनकी शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक भी लिया, समाधान दिवस में दमन कुमार, निवासी, देवरी ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि लेखपाल द्वारा खसरा में आलू की खेती की जगह बाजरा की खेती दर्शाई गई है तथा आंवला, सागौन, नींबू के वृक्षों का इंद्राज नही किया गया है, जिलाधिकारी द्वारा लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए तथा मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के कड़े निर्देश दिए। इसी प्रकार सुजान सिंह निवासी सिरौली ने अपनी शिकायती पत्र में प्रतिपक्षी द्वारा सरकारी नाली की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर दुकान निर्माण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने लेखपाल को मौके पर तलब किया तथा अवैध कब्जामुक्ति पर संतुष्टिजनक जवाब न मिलने पर संबंधित लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। प्राप्त विभिन्न शिकायतों में सरकारी जमीन , चक रोड, नाली इत्यादि पर अवैध कब्जे किए जाना तथा उनका गुणवत्ताहीन निस्तारण पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की तथा टीम बनाकर पैमाइस कराने के निर्देश दिए।

Agra News : जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न, कुल प्राप्त 127 शिकायतों में 12 का किया गया मौके पर समाधान
जिलाधिकारी द्वारा राजस्व, नगर निगम, विद्युत तथा अन्य विभागों द्वारा अपूर्ण, गुणवत्ताहीन,गलत निस्तारण करने, पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की, संबंधित राजस्व निरीक्षक,लेखपाल, तथा संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्यशैली में सुधार करने, मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करने,यदि गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो संबंधित को जिम्मेदार मानते हुए कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने को निर्देशित किया।तथा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को पिछली शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा कर संबंधित की जवाबदेही सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। चक रोड, सरकारी, निजी जमीन, तालाब कब्जा, भूमि अतिक्रमण आदि मामलों में पुलिस व राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके पर भेज कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि संपूर्ण समाधान दिवस तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कराना सुनिश्चित कराएं, शिकायतकर्ता को गंभीरता से सुनें।

Agra News : जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न, कुल प्राप्त 127 शिकायतों में 12 का किया गया मौके पर समाधान
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री ए. मनिकंडन अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री अनूप कुमार, उप जिला मजिस्ट्रेट तहसील सदर श्री परीक्षित खटाना, एसीपी सदर श्रीमती अर्चना सिंह सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra  News : दाता बंदी छोड़ दिवस पर महान कीर्तन समागम में आस्था का सैलाब
Next: Bihar News मोहित अध्यक्ष और सुनील सचिव बनें

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d