Agra News : भाजपा सरकार का आगरा युवा कांग्रेस के पदाधिकारी ने जलाया पुतला

ढ़ में हुए मेयर के चुनाव में जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने धांधली की है और चुनाव जीतने के लिए संविधान को ताक पर रखकर बीजेपी ने छल कपट से अपना मेयर जीत लिया भारतीय जनता पार्टी के छल कपट और संविधान विरुद्ध किए गए कृत्य के विरोध में आज जिला युथ कांग्रेस ने आगरा जिले के जगनेर में भाजपा सरकार का युवा कांग्रेस के द्वारा पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया ।
युथ कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर सोमेश सिंह बघेल ने ने कहा की जिस प्रकार भाजपा सरकार प्रति दिन लोकतंत्र की हत्या कर रही है उसका ताजा उदाहरण चंडीगढ़ मेयर चुनाव में देखने को मिला l
जिस प्रकार निगम सदन में कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दल के सदस्यों की वोट को केंद्र सरकार के इसारे पर निरस्त कर किया। भारतीय जनता पार्टी ने अपना मेयर बनाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है। भारतीय जनता पार्टी दिन प्रतिदिन संविधान को कूचल रही है। निगम सदन में बहुमत न होने के बाबजूद संविधान विरुद्ध सत्ता की ताकत के बल पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना मेयर निर्वाचित करा लिया भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा, राज्यसभा से जिस प्रकार विपक्ष के सांसदों निलंबित कर लोकतंत्र को कुचला,उसी प्रकार चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई है।
विरोध करने वालों में सरपंच चंद्रशेखर शर्मा देवरी वाले पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र पचौरी , ओमप्रकाश शर्मा, जिला महासचिव प्रशांत शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी योगेश उपाध्याय, नरेश शुक्ला, महेंद्र सिंह मुखिया, सोहिल खान शिवम आदि.