Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News: पंचायत के बाद शिक्षित बहू को बनाया गया निर्विरोध ग्राम प्रधान
  • Breaking News

Agra News: पंचायत के बाद शिक्षित बहू को बनाया गया निर्विरोध ग्राम प्रधान

जनवाद टाइम्स 30 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210330-WA0003

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: ब्लॉक जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ा गांव में निर्विरोध महिला प्रधान चुनने के लिए ग्रामीणों की विशाल पंचायत हुई जिसमें सर्व समाज के लोगों ने निर्विरोध प्रधान चुनने का फैसला लिया।

Agra News: पंचायत के बाद शिक्षित बहू को बनाया गया निर्विरोध ग्राम प्रधान

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में आरक्षण की लिस्ट जारी होते ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया जिसके बाद प्रत्याशी अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में बीते दिनों से ग्राम प्रधानी की तैयारी में जुट गए। प्रत्याशी अपने अपनी दावेदारी के लिए हुंकार भरने लगे थे जहां ग्रामीणों ने एक मिसाल पेश करते हुए जैतपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ागांव में 2 सप्ताह पूर्व हनुमान मंदिर पर सर्व समाज के लोगों की पंचायत हुई थी जिसमें सर्वसम्मति से सामान्य सीट पर परास्नातक गांव की बेटी सरला गुर्जर को निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाने का फैसला लिया गया। साथ ही जो प्रधान प्रत्याशी थे उन सब ने गांव की ही बेटी को समर्थन देकर आशीर्वाद दिया था। गांव की बेटी सरला गुर्जर ने गांव के ग्रामीणों को गांव में हर विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया था जिसमें महिला सशक्तिकरण को लेकर बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही थी। मगर कुछ दिन बाद उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट के दखल के बाद प्रदेश सरकार द्वारा दोबारा से आरक्षण लिस्ट जारी की गई जिसमें ग्राम पंचायत बड़ा गांव की ग्राम प्रधानी की आरक्षण सीट एस सी महिला हो गई। जिस पर गांव की बुद्धिमान बेटी सरला गुर्जर ने अपनी समझदारी का परिचय देते हुए हार नहीं मानी और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत के सभी सर्व समाज के लोगों को फिर से हनुमान मंदिर पर एकत्रित किया गया।

IMG 20210330 144548

 

जिसमें गांव की बेटी ने महिला को ही निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनने पर बात रखी गांव की बेटी के फैसले से ग्रामीण खुश थे उन्होंने अपनी अपनी बात रखी एससी महिला सीट पर 11 महिला प्रत्याशी मैदान में थी। सरला गुर्जर ने बूढ़े,बुजुर्ग,युवा ग्रामीणों की मदद से एक-एक करके ग्राम पंचायत की भलाई के लिए सभी प्रत्याशियों को समझाया जिसके बाद वह माने उसके बाद गांव की ही पढ़ी-लिखी बहू कल्पना देवी को ग्राम पंचायत का निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाने पर फैसला लिया गया और सर्व समाज की सर्वसम्मति से मुहर लगा दी।

IMG 20210330 WA0003

वही गांव की बेटी सरला गुर्जर के इस प्रयास से सभी ग्रामीण खुश हुए हैं।साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि अब गांव का विकास हो सकेगा और गांव का शिक्षा का स्तर आगे बढ़ेगा। वही निर्विरोध चुने वाली कल्पना देवी का कहना है कि ग्राम प्रधान के लिए मुझे निर्विरोध चुना गया है। मैं गांव के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगी।ग्रामपंचायत में ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्य कराया जाएगा।बेटियों की पढ़ाई के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। सरकार से जो भी रुपया मिलेगा गांव के विकास में लगाया जाएगा और बड़ागांव ग्राम पंचायत को विकास के कार्यों के पंख लगेंगे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: शॉर्ट सर्किट से पशुओं के बाड़े में लगी भीषण आग 5 पशु मरे दो गंभीर झुलसे
Next: मेरठ न्यूज: होली के त्योहार के चलते विशेष अभियान।

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d