सुशील चंद्रा
कस्बा बाह में आज देर शाम क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार और प्रभारी निरीक्षक विनोद पवार के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा कस्बा में पैदल मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया गया। पुलिस टीम द्वारा बाह आगरा स्टेट हाइवे पर स्थित कैनरा बैंक, स्टेट बैंक पर सुरक्षा का जायजा लिया और आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति,वस्तु और वाहन को चेक किया।इसके बाद पुलिस बल ने बाह के मुख्य चौराहा और मैन बाजार में भी पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।बता दें कि इन दिनों बाह में बढ़ रही चोरी,लूट,और छिनैती की घटनाओं से बाह पुलिस की चिंताएं बढ़ गयी हैं और स्थानीय पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने के हर सम्भव प्रयास कर रही है।आज भी बाह की कैनरा बैंक शाखा में एक महिला के 50 हजार रुपए बदमाशों ने पार कर दिए।पिछले कुछ दिनों से बाह में वारदातों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।