Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

बेतिया: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

जनवाद टाइम्स 17 August 2025
बेतिया: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Share News
       

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सुप्रिया रोड स्थित संगम भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने कृष्ण-सुदामा मिलन और राधे-कृष्ण के गोप-गोपियों संग नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। यह आयोजन शहर के गणमान्य नागरिकों, माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

बेतिया: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी ने उपस्थित सभा को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के आध्यात्मिक रहस्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे इसलिए होता है क्योंकि यह काल कलियुग और सतयुग के संगम का प्रतीक है। जब सृष्टि परिवर्तन के दौर से गुजरकर सतयुग में प्रवेश करती है तो श्रीकृष्ण विश्वमहाराजन राजकुमार के रूप में अवतरित होते हैं और पूरी धरती दिव्य गुणों से संपन्न हो जाती है।

बेतिया: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

उन्होंने यह भी बताया कि यदि हम श्रीकृष्ण के दिव्य गुणों और संस्कारों को अपने बच्चों में विकसित करें, तो वे भी समाज में आदर्श व्यक्तित्व बनकर एक नई दिशा देने में सक्षम होंगे।

बेतिया: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

कार्यक्रम के अंत में मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा रेनू पोद्दार ने श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए। इसके साथ ही एडवोकेट वंदना झा, सीमा मधोगडिया, रेनू पोद्दार और ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी ने सभी उपस्थित लोगों के साथ मिलकर भगवान श्रीकृष्ण की आरती की।

Post navigation

Previous: Etawah News: राज्य मंत्री ब्रजेश शुक्ला के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
Next: वैशाली: जिलाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में राजस्व महाअभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.