Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News  20 सूत्री कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता में, जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ समय पर और बिना भेदभाव के मिलना चाहिए : जनक राम

जनवाद टाइम्स 14 August 2025
Bihar News 20-point program is the priority of the government, people should get its direct benefits on time and without discrimination: Janak Ram
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

जिले में चल रहे जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक कार्यों की गति तेज करने के उद्देश्य से 20 सूत्री जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आज समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंत्री, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग-सह-अध्यक्ष, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, जनक राम ने की।Bihar News 20-point program is the priority of the government, people should get its direct benefits on time and without discrimination: Janak Ram

बैठक की शुरुआत में जिला पदाधिकारी, श्री धर्मेन्द्र कुमार ने ट्री पॉट भेंटकर माननीय मंत्री का स्वागत किया। इसके साथ ही अन्य वरीय पदाधिकारियों ने समिति के अन्य सदस्यों का स्वागत ट्री पॉट भेंटकर किया। इसके बाद पूर्व बैठक से संबंधित अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा हुई।

बैठक में गरीबी हटाओ, जन शक्ति, किसान मित्र, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, सबके लिए आवास, शुद्ध पेयजल, जन-जन का स्वास्थ्य, सबके लिए शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला कल्याण, बाल कल्याण, युवा विकास, बस्ती सुधार, पर्यावरण संरक्षण एवं वन वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़क, ग्रामीण ऊर्जा, पिछड़ा क्षेत्र विकास, ई0 शासन की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजनाओं की लक्ष्य बनाम उपलब्धि, लंबित कार्य और चुनौतियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर मंत्री जनक राम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि 20 सूत्री कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता में है। जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ समय पर और बिना भेदभाव के मिलना चाहिए। उन्होंने माननीय सदस्यगणों एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि कहा कि हम सबका उदेश्य है कि सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को आमजन तक सुलभता के साथ पहुंचाया जाना है। इस हेतु हम सभी को हर संभव प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि प्रोटोकॉल के अनुरूप माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ पदाधिकारी पेश आएं। किसी भी प्रकार के सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी जनप्रतिनिधिगणों को दें तथा उन्हें आमंत्रित करें। आवश्यकतानुसार शिलापट्ट पर भी नाम वगैरह अंकित कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि आप सभी भी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए पदाधिकारियों के साथ शालीनता से पेश आएं। समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से बात करें।

उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि सदस्यों द्वारा उठाये प्रश्नों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें।

जिलाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने अध्यक्ष जिला 20 सूत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि 20 सूत्री की बैठक में अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा उठाये गये प्रत्येक विषयों को गंभीरता से लिया जायेगा। अध्यक्ष के द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जायेगा।

20 सूत्री की बैठक में सांसद, संजय जायसवाल ने अल्ट्रासाउंड संचालकों से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने, जीएमसीएच की घटना को लेकर एफआईआर कराने, छावनी आरओबी पर जलजमाव की समस्या को दूर करने, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़क निर्माण एवं मेंटेनेंस में मानक का शत-प्रतिशत ध्यान रखने, एमएसएमई सहित अन्य विषयों पर अपनी बात रखी। इसी तरह मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार श्रीमती रेणु देवी ने बगहा पशु अस्पताल से अतिक्रमण को हटाने, विद्यालयों में रात्रि प्रहरी की बहाली सहित अन्य विषयों पर अपनी बात को रखीं।

वहीं विधायक राम सिंह, विधायक, नारायण प्रसाद, विधायक, श्रीमती रश्मि वर्मा, विधायक, उमाकांत सिंह, विधान पार्षद आफाक अहमद, विधान पार्षद भीष्म सहनी, विधान पार्षद सौरभ कुमार सहित जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के अन्य सदस्यों के द्वारा भी बारी-बारी से अपनी समस्याओं को समिति के समक्ष प्रस्तुत करते हुए उनके निराकरण की दिशा में समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।Bihar News 20-point program is the priority of the government, people should get its direct benefits on time and without discrimination: Janak Ram

इस अवसर पर मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार श्रीमती रेणु देवी, सांसद, संजय जायसवाल, माननीय विधायक, श्री राम सिंह, विधायक, उमाकांत सिंह, विधायक, रश्मि वर्मा, विधायक, धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, विधायक, विनय बिहारी, विधायक, नारायण प्रसाद, विधान पार्षद, भीष्म सहनी, विधान पार्षद सौरभ कुमार, विधान पार्षद आफाक अहमद सहित अन्य माननीय 20 सूत्री के सदस्यगण सहित जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, धर्मेन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बेतिया, डॉ0 शौर्य सुमन, उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, लक्ष्मण तिवारी, अपर समाहर्ता, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा सहित संबंधित अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News-कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान के तहत लोगों से जनसंपर्क किया
Next: BiharNews “बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत छोड़ो दिवस” पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन व ट्रंप-मोदी का पुतला दहन 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.