संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली /बिदुपुर अछैवट राय स्टेशन
आज 12:30 बजे बलिया से सियालदह जाने के लिए एक्सप्रेस ट्रेन ज्योही अक्षयवट राय स्टेशन पर रुकी.स्थानीय
जनप्रतिनिधियों ,यात्रियों, ग्रामीणों द्वारा एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनकर भव्य स्वागत किया
ज्ञात हो की कोरोना काल में अक्षयवट राय स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को बंद कर दिया गया था. जिससे आसपास के लोगों को दूरी की गाड़ी पकड़ने के लिए पटना हाजीपुर जाना पड़ता था. भारी परेशानी हो रही थी।
.स्थानीय लोगों की बहुत दिनों से हो रही मांग पर स्थानीय सांसद चिराग पासवान एवं गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के अथक प्रयास के बाद तीन एक्सप्रेस गाड़ियों का अक्षयवट राय नगर स्टेशन पर ठहराव किया गया है ।और पूर्व मुखिया पति अर्जुन राय का योगदान भी रहा
.जो आज 8 अगस्त से शुरू हो गया है .आज 12:30 बजे बलिया से सियालदह जा रही ट्रेन अक्षयवट राय नगर स्टेशन पर रुकी. जहां गाड़ी पकड़ने के लिए दर्जनों महिला पुरुष बच्चों यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई. वही स्थानीय लोगों ने गाड़ी के ठहराव को ले खुशी देखा गया।
मौके पर उपस्थित स्टेशन मास्टर विदुर कुमार यादव, क्लर्क सोनू कुमार सिंह, ग्रामीण एवं यात्रियों में अर्जुन राय, मंजेश कुमार, श्याम बाबू केसरी, शिव सिंह, उपेंद्र राम ,मनोहर केसरी, प्रमोद कुमार प्रभाकर, वीर बहादुर सिंह, चंदेश कुमार ,अनु सिंह ,दिनेश शाह, राजन ठाकुर ,अमरेंद्र प्रसाद ,सत्यानंद सिंह ,वीर चंद्र प्रसाद सिंह, अभिषेक शाह सहित अनेक लोग शामिल है।