Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : मनरेगा के लाखों रुपयों का हुआ बंदरबाँट ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाये आरोप

जनवाद टाइम्स 27 May 2020
IMG_20200527_162841
Share News
       

सुशील चंद्र : लॉक डाउन में जहाँ सरकार द्वारा गरीबों की हर सम्भव मदद का प्रयास किया जा रहा है वहीं कुछ जिम्मेदार लोग ऐसी महामारी के समय में भी गरीबों के हितों पर डाका डालने में लगे हुए हैं।

IMG 20200527 162853

ऐसा ही एक वाकया जैतपुर ब्लॉक के गोहरा ग्रामपंचायत के खेरा मजरा में प्रकाश में आया है जिसमें ग्रामीणों ने गावँ के प्रधान और पंचायत मित्र पर नरेगा जॉब कार्ड धारकों के लाखों रुपयों का फर्जी खातों के सहारे हड़प लिए जाने का आरोप लगाया गया है।गावँ के लगभग 65 जॉब कार्ड धारक महिला और पुरुषों के अनुसार प्रधान द्वारा फ़र्जी तरीके से जॉब कार्ड धारकों का पैसा हड़पा गया है और इस लाखों रुपये की धनराशि को विकास कार्य मे न लगाकर प्रधान और पंचायत मित्र द्वारा आपस मे बंदरबाँट कर लिया गया है और काम को कागजों में पूर्ण दिखा दिया गया है।इसका खुलासा गावँ के ही उदयवीर,रविंद्र, रमेश,राजाराम, विश्वनाथ, अंगूरी देवी,आशा देवी,चक्रवर्ती आदि ने किया है जिसमें बगैर कार्य के भुगतान होने का आरोप लगाया गया है।

IMG 20200527 162841

ग्रामीणों के अनुसार बीते शनिवार को प्रधान द्वारा रात्रि में ट्रेक्टरों द्वारा गावँ में एक बंदा का निर्माण कराया जा रहा था जिसे नरेगा मजदूरों ने मौके पर पहुँचकर रुकवा दिया।मजदूर उदयवीर ने बताया कि कार्य रुकवाने पर ठेकेदार द्वारा उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की धमकी दी गयी है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया गया।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गावँ में नाली,खड़ंजा,आर सी सी आदि कार्य कराने के नाम पर लाखों रुपयों का गबन किया गया है।जॉब कार्ड धारक रमेश,आशा देवी,विश्वनाथ,उदयवीर, अंगूरी देवी,राजाराम,मायाराम,चक्रवर्ती,आदि ने बताया कि मनरेगा के नाम पर सरकारी धन के गबन का खेल पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है।ग्रामीण गोरेलाल ने बताया कि उनका जॉबकार्ड 2008 में बना था तथा उनका खाता ग्रामीण बैंक में खुला हुआ है लेकिन इस खाते में कभी रुपये नही आये।पता लगाने पर ज्ञात हुआ कि इनके जॉब कार्ड पर अन्य खाता स्टेट बैंक में फर्जी तरीके से प्रधान द्वारा खुलवाकर रुपये निकाल लिए गए जब उन्होंने इसकी शिकायत पंचायत मित्र राहुल से की तो उनके द्वारा निपटारा करने की बात कही गयी लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुई है।ग्रामीण रविन्द्र कुमार ने भी अपने जॉब कार्ड पर कैनरा बैंक में फर्जी खाता अटैच होने की बात कही।अधिकांश ग्रामीणों का यही आरोप है कि प्रधान और पंचायत मित्र द्वारा अपने परिजनों और रिश्तेदारों के नाम से फर्जी खाते खुलवाकर जॉब कार्ड धारकों के रुपयों को हड़पा गया है।ग्रामीणों का कहना है कि घोटाले का यदि पर्दाफाश नही किया गया तो मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से इस घोटाले की शिकायत की जाएगी।

Post navigation

Previous: अमेरिका में बेरोजगारी दर 80 साल के रिकॉर्ड स्तर पर, लोगों को सैलरी से डेढ़ गुना ज्यादा भत्ता मिल रहा, जबकि भारत की तैयारी जाने
Next: Uttar Peadesh : कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.