Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-इंडिया गठबंधन जिला कोऑर्डिनेशन कमेटी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोट बंदी की साजिश के खिलाफ अभियान चलाने का लिया निर्णय

जनवाद टाइम्स 2 July 2025
Bihar News-इंडिया गठबंधन जिला कोऑर्डिनेशन कमेटी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोट बंदी की साजिश के खिलाफ अभियान चलाने का लिया निर्णय
Share News
       

संवाददाता राजेंद्र कुमार

वैशाली /राजापाकर

गांव गांव में ग्राम सभा जुलूस प्रदर्शन कर जनता को आंदोलित करने का संकल्प।
जनवरी 2025 में जारी मतदाता सूची से एक भी मतदाता का नाम हटाने पर जिला प्रशासन को ठप्प करने का निर्णय।
इंडिया गठबंधन जिला कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक संयोजक वैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में सिनेमा रोड स्थित बाबू शिवाजी राय मेमोरियल लाइब्रेरी के सभागार में संपन्न हुआ।

Bihar News-इंडिया गठबंधन जिला कोऑर्डिनेशन कमेटी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोट बंदी की साजिश के खिलाफ अभियान चलाने का लिया निर्णयबैठक में भाकपा-माले के जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश प्रसाद राय, सीपीएम जिला सचिव रमाशंकर भारती, सीपीआई जिला सचिव अशोक ठाकुर, वीआईपी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश साहनी, माले नेता प्रेमा देवी, मजिंदर शाह, सीपीआई के मोहित पासवान, राजद के प्रदेश महासचिव नागेंद्र प्रसाद सिंह, सीपीएम के दीनबंधु प्रसाद, कांग्रेस के रणधीर पासवान, अधिवक्ता मुकेश रंजन सहित इंडिया गठबंधन के अन्य प्रमुख नेता शामिल थे। नेताओं ने एक स्वर में आजादी के बाद पहली बार मतदाताओं से मतदाता होने का दस्तावेज मांगे जाने का विरोध किया। नेताओं ने कहा कि इससे पहले भी सघन मतदाता पुनरीक्षण कार्य हुआ है। जिसमें आवश्यक दस्तावेज जुटाने का काम सरकार करती रही है। नेताओं ने कहा कि भारत सरकार दलित/ महादलित/अति पिछड़ा/ पिछड़ा/अल्पसंख्यक समाज के लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाना चाहती है। इंडिया गठबंधन एनडीए सरकार के इस मनसा को कभी पूरा नहीं होने देगी। आज से ही मताधिकार बचाओ लोकतंत्र बचाओ जन अभियान शुरू करने का संकल्प लिया गया। इस जन अभियान के दौरान ग्रामीण स्तर पर ग्राम बैठक ,ग्राम सभाएं, गांव में जुलूस/ प्रदर्शन करने के साथ ही सात और 8 जुलाई को जिला व्यापी आमसभाओं और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा। 9 जुलाई 2025 को ट्रेड यूनियन संगठनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का सक्रिय समर्थन देते हुए जिला अधिकारी के समक्ष विशाल प्रदर्शन के साथ भारत निर्वाचन आयोग को ज्ञापन दिया जाएगा। उससे पहले तीन और चार जुलाई 2025 को इंडिया गठबंधन सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी निर्वाचन आयोग को संबोधित ज्ञापन सौंपेगा। इंडिया गठबंधन ने जनवरी 2025 के मतदाता सूची में जिनका नाम दर्ज है, उनको मतदाता मानते हुए उनसे किसी तरह के दस्तावेज की मांग को अनुचित ठहराया है।

Bihar News-इंडिया गठबंधन जिला कोऑर्डिनेशन कमेटी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोट बंदी की साजिश के खिलाफ अभियान चलाने का लिया निर्णय जनवरी के बाद जो 18 वर्ष की आयु के हो चुके हैं उनका नाम दर्ज करते हुए मतदाता सूची को फाइनल कर चुनाव कराने की मांग की है। इंडिया गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा जनता के मताधिकार को बचाने के लिए कृत संकल्पित है, संघर्ष को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लेती है।

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर– थाना परिसर राजापाकर में मोहर्रम पर्व में शांतिपूर्ण व्यवस्था कायम रखने को ले बीडियो आनंद प्रकाश की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई 
Next: Bihar News-राजापाकर— प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्तक्रमित मध्य विद्यालय दोबरकोठी के विज्ञान शिक्षक महेश प्रसाद सिंह के सेवानिवृत्ति पश्चात विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.