Bihar News-राजापाकर– प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर ग्राम निवासी महान समाजसेवी सह राजद नेता हुलास राय का असामयिक निधन हो गया

Bihar News-Rajapakar-- Great social worker and RJD leader Hulas Rai, resident of Bariyarpur village of the block area, died untimely
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर

पिता स्वर्गीय हेमंत राय उम्र लगभग 60 वर्ष के असामयिक  निधन पर प्रखंड के सभी बुद्धिजीवियों, राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. ज्ञात हो की स्वर्गीय  हुलास राय सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे।

Bihar News-Rajapakar-- Great social worker and RJD leader Hulas Rai, resident of Bariyarpur village of the block area, died untimelyकिसी की समस्या को अपनी समस्या समझ कर उसका शीघ्र निदान करते थे. राजद के वे कद्दावर नेता थे. लालू यादव के सरकार से ही राजद से जुड़े थे एवं पार्टी कार्यों में भी हमेशा बढ़चर कर हिस्सा भी लेते थे. उनके निधन पर  देर संध्या उनके आवास बरियारपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Bihar News-Rajapakar-- Great social worker and RJD leader Hulas Rai, resident of Bariyarpur village of the block area, died untimely

वही श्रद्धांजलि सभा में आए सभी व्यक्ति को उनके परिजनों द्वारा एक-एक विभिन्न प्रकार के छायादार, हवादार, फलदार वृक्ष भेंट किया गया. लगभग 551 लोगों के बीच वृक्ष का वितरण किया गया. श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों में राजद के प्रदेश सचिव राजीव रंजन, अनिल राय, रामसूरत राय, चंद्रकेत प्रसाद यादव, राजेंद्र राय, अमरनाथ राय, कैलाश राय, जयलश राय, भूषण राय सहित अनेक लोग शामिल हैं।

Trending News