Bihar News 89 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव

Bihar News 89th Trimurti Shiv Jayanti Mahotsav
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

ब्रह्माकुमारी संत घाट बेतिया के द्वारा 89 वां शिव जयंती महोत्सव 26 फरवरी 2025 बुधवार, प्रातः 7:30 बजे मनाया गया एवं शोभायात्रा और झंडा रोहण किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में जी एम सी एच की सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर सुधा भारती, बेतिया मेयर गरिमा देवी शिकारिया और ब्रह्माकुमारी अंजना बहन के द्वारा शिव जयंती के अवसर पर झंडारोहण किया गया।

Bihar News 89th Trimurti Shiv Jayanti Mahotsav
सभा को संबोधित करते हुए मेयर गरिमा देवी शिकारिया ने कहा कि परमात्मा का प्रारंभ और अंत एक लाईट की सर्कल से होता है । इसलिए हमें अपनी सत्कर्मों को करते रहना चाहिए और उन्होंने बहुत सुंदर अनुभव बताएं की रात्रि के समय हम भगवान को सब कुछ सौप कर निश्चिंत होकर अच्छे कर्मों की प्रेरणा स्वयं को दे और औरों के लिए भी करें ।
सुपरिटेंडेंट डॉ सुधा भारती ने कहा आए हुए सभी नए भाई बहने ब्रह्माकुमारीज के राजयोग मेडिटेशन का 7 डेज का कोर्स अवश्य करें क्योंकि वर्तमान समय मैं जब हमारी बुद्धि एकाग्र रहेगी और आत्मिक स्मृति रहेगा, तभी ही हम परमात्मा से संबंध स्थापित कर सकते हैं। इसलिए वर्तमान समय हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है ।
ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी ने कहा की वर्तमान समय भगवान का अवतरण”इस भारत भूमि पर हो चुका है और भगवान इस विद्यालय के द्वारा संपूर्ण विश्व में शांति की स्थापना और नई दुनिया का प्रारंभ करने वाले हैं। इसमें समय रहते हम अपने जीवन को सत्कर्मों के मार्ग पर चलने का प्रयास करते रहे ।Bihar News 89th Trimurti Shiv Jayanti Mahotsav

इस प्रकार से विद्यालय में उपस्थित सैकड़ो भाई बहने भगवान शिव के जन्मदिवस पर शिव ध्वजारोहण के नीचे अपनी विचारों को पवित्र और कर्मों को शुद्ध करने का दृढ संकल्प लिए और परमात्मा शिव के जन्म दिवस पर केक कटिंग किया और शहर के विभिन्न मार्गो से शोभायात्रा भी निकल गई।

Trending News