Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान 2024 को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक 

जनवाद टाइम्स 13 November 2024
Bihar News-District Magistrate held a meeting regarding Kartik Purnima Ganga Snan 2024
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

पुराना गंडक पुल पर केवल पैदल यात्रियों का रहेगा मूवमेंट , पुल
टोटो पर भी रहेगी रोक

हाजीपुर, 12 नवंबर।
आज जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर जिले के संबंधित विभागों के पदाधिकारी के साथ तैयारी की पुनः समीक्षा बैठक की। इसके पहले चार नवंबर को इससे संबंधित समीक्षा बैठक की गई थी। साथ ही कल मुख्य सचिव द्वारा की गई समीक्षा के बाद भी जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए।Bihar News-District Magistrate held a meeting regarding Kartik Purnima Ganga Snan 2024

जिला पदाधिकारी ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे पुराने गंडक पुल पर जगह-जगह सीसीटीवी लगाना सुनिश्चित करें।नगर परिषद के कार्यपालक प्राधिकारी को निर्देश दिया गया कि घाटों की साफ सफाई के साथ-साथ खतरनाक खातों की सूची बनाकर वहां पर साइनेज लगाना भी सुनिश्चित करें।आने जाने वाले रास्तों रास्तों का समतलीकरण किया जाए। ड्रॉप गेट लगाया जाए।
बैरिकेडिंग का कार्य समय पर पूरा कर लिया जाए।
उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला 2024 में विधि व्यवस्था संधारण के लिए जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के हस्ताक्षर से संयुक्त आदेश जारी कर दिया गया है।सैकड़ो मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति विभिन्न घाटों और प्वाइंट्स पर की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बैठक में बताया गया कि 8 घंटे की शिफ्ट वाइज मेडिकल टीम कौनहारा घाट और रामाशीष चौक पर तैनात रहेगी।ट्रैफिक डीएसपी को ट्रैफिक प्लान बनाकर इसे मीडिया में प्रचारित करने का निर्देश दिया गया।Bihar News-District Magistrate held a meeting regarding Kartik Purnima Ganga Snan 2024

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि घाटों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम को मजबूत रखें। कहीं भी भीड़ इकट्ठी न हो। यातायात और भीड़ प्रबंधन बेहतर हो।
बैठक में एसडीम, हाजीपुर रामबाबू बैठा, जिला जन संपर्क पदाधिकारी नीरज, एसडीपीओ ओमप्रकाश,
भूमि सुधार उप समाहर्ता सोनी कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी शशि सक्सेना के साथ स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, शिक्षा विभाग सहित कर विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने 256-फूलपुर विधान सभा उप निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु नोडल/सहायक नोडल अधिकारियोें के साथ की बैठक
Next: Bihar News जिले को मत्स्य बाहुल्य क्षेत्र बनाने हेतु करें कारगर कार्रवाई : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.