Bihar News-माँ अन्नपूर्णा रक्तरक्षक के तत्वाधान में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, कुल 40 रक्तविरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Bihar News- A one-day blood donation camp was organized under the aegis of Maa Annapurna Raktrakshak, a total of 40 blood donors donated blood voluntarily
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

मधुवनी /जयनगर ।

मधुबनी जिले के जयनगर में माँ अन्नपूर्णा रक्त रक्षक, जयनगर के तत्वावधान में एकदिवसीय रक्तदान शिविर समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 40 रक्तविरों ने दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान किया।IMG 20240516 WA0165

सर्वप्रथम वैदिक विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के बीच आगत अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन डाइट नरार के प्रिंसिपल डॉ. रत्नेश कुमार,शुक्ला ब्लड बैंक दरभंगा के डायरेक्टर मुकेश सिंह,माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के संरक्षक डॉ सुनील राउत, मुख्य संयोजक अमित कुमार,कामनी साह ने दीप प्रजवल्लन कर किया।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाइट नरार के प्रिंसिपल डॉ. रत्नेश कुमार ने बताया कि माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति, जयनगर के द्वारा विभिन्न समाजिक क्षेत्रों में कई उल्लेखनीय एवं प्रशशनीय कार्य किए हैं। इस संस्था के द्वारा जो भी कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय प्रयास है। रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका अदा कर लोगों की जिंदगी बचाने का नेक और पुनीत कार्य किया है।
वहीं, मौके पर शुक्ला ब्लड बैंक दरभंगा के डायरेक्टर मुकेश सिंह ने बताया की माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति की कीर्ति मधुबनी जिले में ही नहीं देश कर हर कोने में फ़ैल चुकी है। अब तो देश ही नहीं विदेशों में भी इस संस्था के फॉलोअर मौजूद हैं, जो इस संस्था से जुड़ चुके है। इसलिए जो लोग समाज सेवा में अपना मूल्यवान समय दे रहें हैं, उन लोगों को तन,मन और धन से सहयोग देकर समाज के अच्छे कार्यो को आगे बढ़ाएं।

Bihar News- A one-day blood donation camp was organized under the aegis of Maa Annapurna Raktrakshak, a total of 40 blood donors donated blood voluntarily
इस मौके पर संस्था के मुख्य संयोजक अमित कुमार राउत ने बताया की पिछले ढ़ाई सालों से जयनगर के अलावा कहीं के भी मरीजों को जरूरत पड़ने पर रक्त मुहैया करवाया जाता है। अभी तक हमलोगों ने कुल 14सफल रक्तदान शिविर लगा चुके हैं। इन रक्तदान शिविरों मे 600यूनिट रक्त संग्रह किया जा चूका है, जिसमें से लगभग 563 रक्त जरूरतमंद मरीजों को दान कर इनकी जिंदगी बचा जा चूका है।

इस मौके पर संस्था के मुख्य संयोजक अमित कुमार राउत,संरक्षक डॉ. सुनील कुमार राउत,प्रवीर महासेठ,गणेश कांस्यकार,परमानन्द कुमार,निरंजन कुमार,सुमित राउत,पप्पू पूर्वे,संतोष शर्मा,विवेक पूर्वे,मिथिलेश साह,सरिता कुमारी,अजय कुमार,दीपक साहनी,समेत अन्य कई सदस्य मौजूद थे।
वहीं, इस रक्तदान शिविर को शुक्ला ब्लड बैंक,दरभंगा के सहयोग से किया गया।
इस उक्त कार्यक्रम ब्लड बैंक चीफ मुकेश कुमार सिंह एवं उनकी टीम द्वारा संचालित किया गया।

Bihar News- A one-day blood donation camp was organized under the aegis of Maa Annapurna Raktrakshak, a total of 40 blood donors donated blood voluntarily
इस रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी खासा उत्साह दिखाते हुए रक्तदान किया, एवं जो भी लोग रक्तदान किये, उन सभी को प्रशशति पत्र एवं मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया।

Trending News