संवाददाता -राजेन्द्र कुमार
वैशाली /हाजीपुर । आशा, सेविका, सहायिका, जिविका दीदी द्वारा जिला पदाधिकारी वैशाली के द्वारा उपलब्ध प्रार्थना पत्र घर-घर जाकर वितरण किया ,जा रहा है. तथा लोगों से वोट देने की अपील की जा रही है।
राजापाकर उत्तरी पंचायत के बूथ नंबर 53 के मतदाताओं के घर-घर जाकर सेक्टर मजिस्ट्रेट सुमित कुमार के साथ बीएलओ धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, आशा संजु कुमारी, आवास सहायक केदार प्रसाद, सेविका सुजाता कुमारी ,सीएम सरिता देवी सहित अनेक जीविका दीदी ने डीएम का प्रार्थना पत्र वितरण किया तथा लोगों को आगामी 20 मई को अपने-अपने बुथो पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं लोगों को बताया गया कि जिस घर में दिव्यांग, असहाय, बुजुर्ग हैं जो बहुत पर वोट गिराने जाने में असमर्थ है .उनके द्वारा चुनाव द्वारा घर से बुथ तक लाने की व्यवस्था की गई है .वे प्रशासन को सूचित करेंगे एवं उन्हें बूथ तक ले जाने की व्यवस्था की जाएगी.