Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :व्यय लेखा पंजी का निरीक्षण कार्यक्रम जारी

जनवाद टाइम्स 10 May 2024
Prayagraj News :व्यय लेखा पंजी का निरीक्षण कार्यक्रम जारी
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

रिटर्निंग आफिसर 51-फूलपुर एवं 52-इलाहाबाद ने 51-फूलपुर एवं 52-इलाहाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के समस्त निर्वाचन प्रत्याशी/प्राधिकृत अभिकर्ता को अधिसूचित किया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में आपके स्तर से अनुरक्षित व्यय लेखा पंजी/रजिस्टर का मा0 व्यय प्रेक्षक के स्तर से तीन निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाना है।

Prayagraj News :व्यय लेखा पंजी का निरीक्षण कार्यक्रम जारी
51-फूलपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए सर्किट हाउस, प्रयागराज के सभागार में प्रथम निरीक्षण 11 मई, द्वितीय निरीक्षण 17 मई एवं तृतीय निरीक्षण 22 मई, 2024 को किया जाना है। इसके लिए मा0 व्यय प्रेक्षक श्री संतोष कुमार (लोकसभा/विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 254-फाफामऊ, 255-सोरांव(अ0जा0) एवं 261-इलाहाबाद पश्चिमी) एवं श्री राज कुमार प्रजापत (विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 256-फूलपुर एवं 262-इलाहाबाद उत्तरी) को नियुक्त किया गया है।
52-इलाहाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए सर्किट हाउस, प्रयागराज के सभागार में प्रथम निरीक्षण 13 मई, द्वितीय निरीक्षण 17 मई एवं तृतीय निरीक्षण 22 मई को किया जाना है। इसके लिए मा0 व्यय प्रेक्षक श्री रवि कान्त गुप्ता (लोकसभा/विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 259-मेजा, 260-करछना एवं 263-इलाहाबाद दक्षिण) एवं श्री बी0 नवीन कुमार (विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 264-बारा (अ0जा0) एवं 265-कोरांव(अ0जा0) को नियुक्त किया गया है।

Prayagraj News :व्यय लेखा पंजी का निरीक्षण कार्यक्रम जारी
रिटर्निंग आफिसर 51-फूलपुर एवं 52-इलाहाबाद ने बताया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-77 के अन्तर्गत यथाविनिर्दिष्ट रीति से अनुरक्षित किये गये व्यय लेखा पंजी का निरीक्षण निर्धारित तिथि पर पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 05ः00 बजे तक संबंधित लेखा टीम व सहायक व्यय प्रेक्षक के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें। उपरोक्त का पालन न करने की दशा में आई0पी0सी0 की धारा-171 व अन्य सुसंगत प्रावधानों के अन्तर्गत आयोग द्वारा प्रतिकूल कार्यवाही की जा सकती है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मा0 प्रेक्षकगणों की उपस्थिति में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न
Next: Bihar News : अररिया पुलिस की मुस्तैदी से लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का एक अभियुक्त को किया गया डिटेन

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.