Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल को आदर्श गोवंश आश्रय स्थल के रूप में विकसित किए जाने हेतु दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 20 July 2023
Prayagraj News :जिलाधिकारी ने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल को आदर्श गोवंश आश्रय स्थल के रूप में विकसित किए जाने हेतु दिए निर्देश
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने बुधवार को विकास खण्ड-भगवतपुर के अन्तर्गत अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल मन्दरी ग्रामपंचायत-मंदर देह माफी का स्थलीय निरीक्षण किया। गोवंश आश्रय स्थल में भूसा-चारे की पर्याप्त व्यवस्था होने के बावजूद कुछ गोवंशों की स्थिति ठीक न पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी एवं उन गोवंशों को चिन्हित कर अलग-अलग रखते हुए उनके विशेष देखभाल के लिए कहा है।

IMG 20230720 WA0061

उन्होंने ग्राम प्रधान को गो-आश्रय स्थल में बची हुई फेंसिंग को जल्द से जल्द पूरा कराने एवं उगी हुई गाजर घास की कटाई कराने का निर्देश दिया एवं गोवंशों को कुछ समय के लिए खुले में छोड़ने के लिए कहा है, जिससे कि गोवंश वहां की घास चर सके एवं खुले वातावरण में भी रह सके। उन्होंने ग्राम प्रधान एवं सचिव से गो-आश्रय स्थल पर उपलब्ध भूसा, चोकर आदि की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया है कि भूसा, चोकर, पीने का पानी, प्रकाश की समुचित व्यवस्था बनाये रखी जाये। उन्होंने वहां पर गोवंशों की संख्या के अनुसार कम मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट बनाये जाने पर वर्मी कम्पोस्ट को और अच्छी तरह से अधिक मात्रा में बनाये जाने का निर्देश दिया हैं।

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल को आदर्श गोवंश आश्रय स्थल के रूप में विकसित किए जाने हेतु दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी भगवतपुर को अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल मन्दर देह माफी को आदर्श गोवंश आश्रय स्थल के रूप में विकसित किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने गौशाला में लगभग 500 कु0 भूसा भण्डारण क्षमता के नवनिर्मित भूसा भण्डार का निरीक्षण किया तथा वहां पर लगभग 150 कु0 भूसा भण्डारित पाया गया। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी से ग्राम सभाओं में खराब हुए नलकूपों की निष्प्रयोज्य लोहे की पाईपों को ब्लाक वाइज एकत्र कराकर उनसे गौशालाओं की फेंसिंग कराने एवं टीन शेड बनाने में प्रयोग करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने वहां पर गोवंशों को गुड़ भी खिलाया।

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल को आदर्श गोवंश आश्रय स्थल के रूप में विकसित किए जाने हेतु दिए निर्देश
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल के समीप ही नवनिर्मित किसान सेवा केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किसान सेवा केन्द्र के कार्यालय, स्टोर, टेªनिंग हाल, बाथरूम व अन्य रूमों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्टीमेट के अनुरूप ब्रांडेड सैनेटरी फिटिंग, लाईट स्विच, दरवाजों की गुणवत्ता व फिनिशिंग अच्छी न पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने किसान सेवा केन्द्र को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी श्री अनिल गहलोत, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News थानाध्यक्ष ने नेपाली शराब जब्ती मामले में चौकीदार कन्हैया हजरा को किया पुरस्कृत
Next: Prayaagraj News :मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सांख्यिकीय आंकड़ों के संग्रहण के लिए सेंसटाइजेशन कार्यशाला का किया गया आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.