रिपोर्ट विजय कुमार
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री अजय कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि वित्तीय वर्ष-2023-24 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत विगत 5 वर्षों में स्थापित निरन्तर उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाईयों/उद्यमियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाना है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उद्यमी पुरस्कार योजना में भाग लेने के लिये किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय विकास भवन परिसर, प्रयागराज से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि दिनाॅंक-20.07.2023 तक है। विशेष जानकारी हेतु मो0 नम्बर- 9580503176, 8840814211 व 7985798699 पर सम्पर्क किया जा सकता है।