Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने मच्छर जनित रोगों से बचाव एवं जल-जमाव न होने देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम कराये जाने के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 7 July 2023
Prayagraj News : जिलाधिकारी ने मच्छर जनित रोगों से बचाव एवं जल-जमाव न होने देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम कराये जाने के दिए निर्देश
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सम्बंध में जनपद स्तरीय अंन्तर्विभागीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायतीराज विभाग, नगर विकास विभाग, महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उद्यान विभाग एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित किए गए दायित्वों के सम्बंध में की गयी तैयारियों की जानकारी ली एवं विगत वर्ष में किन-किन क्षेत्रों से किस समय कितने लोग डेंगू से प्रभावित हुए थे, की मैपिंग कर आंकड़ा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जल-जमाव वाले क्षेत्रों में एण्टी लार्वा का छिड़काव व आस-पास के नाले-नालियों, गड्ढ़ों की सफाई कराने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने नगर निगम को चिन्हित हाॅटस्पाॅटों के प्रभारी सफाई इंस्पेक्टर व उनकी टीम के सदस्यों की सूची उपलब्ध कराने एवं उनका प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने संचारी रोगों से बचाव के सम्बंध में पम्पलेट बनवायें जाने, हाॅटस्पाॅट वाले स्थानों पर वितरित करने एवं इन स्थानों पर वर्कशाप का आयोजन कर लोगो को जागरूक करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से एक मोबाइल एप बनवायें जाने के लिए कहा है।IMG 20230707 WA0016

जिलाधिकारी ने जल-जमाव वाले स्थानों, जल-भराव वाले तालाबों, खाली प्लाटों, झाडियों वाले स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ-सफाई का अभियान चलाये जाने का निर्देश जिला पंचायतीराज अधिकारी को दिया है। जिलाधिकारी ने मच्छर जनित रोगों से बचाव एवं जल-जमाव न होने देने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने हेतु नगर निगम, मलेरिया विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जागरूकता कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने पशुबाड़ों में भी साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने मच्छर जनित रोगों से बचाव एवं जल-जमाव न होने देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम कराये जाने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, जल-जमाव न होने देने तथा अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई बनाये रखने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने मोहल्ला समिति को अपडेट करने एवं उनके सदस्यों व आशाओं को प्रशिक्षित करने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री आशु पाण्डे, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुंवर पंकज सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :जिलाधिकारी ने बरसात के समय सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश
Next: Prayagraj News :मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी केंद्रों में खिलौने क्रय हेतु एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री को नियुक्ति हेतु बैठक संपन्न

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.