Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 1 July 2023
Prayaagraj News :विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रयागराज 01 जुलाई 2023: जनजागरूकता और स्वच्छता व्यवहार के जरिये संक्रामक बीमारियों से बचाव का एक माह का विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जिले में शुरू हो गया है । अभियान का (द्वितीय चरण-माह जुलाई 2023) का उद्घाटन शनिवार को चन्द्र शेखर आजाद पार्क गेट नंबर -3 से महापौर नगर निगम, प्रयागराज माननीय उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया |

IMG 20230701 WA0139
अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक विभिन्न विभागों के समन्वय से संचालित किया जायेगा । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को इस अभियान का नोडल बनाया गया है। अभियान में नगर निगम, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग एवं सूचना विभाग को मिलकर शासन ने सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। उक्त सभी विभागों द्वारा जन-जागरूकता, साफ-सफाई, कचरा- निस्तारण, जल भराव रोकने, फागिंग आदि कार्यो को कराया जाना है।
मुख्य अतिथि महापौर माननीय उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी जी ने बताया कि संचारी रोगों के प्रति हम सब की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। जनपद की घनी आबादी वाले क्षेत्रों, खराब सड़कों, बेसमेन्ट एवं नालियों में जल जमाव से मच्छरों में प्रजनन होता है जिससे मलेरिया डेंगू एवं अन्य संचारी रोगों का प्रकोप बढ़ता है, इसलिए विशेषकर शहरी क्षेत्रों में संचारी रोगों पर नियन्त्रण हेतु व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाये जाने की आवश्यकता पर बल दिया। महोदय द्वारा ही संचारी रोग अभियान से सम्बन्धित शपथ ग्रहण कराया गया।

Prayaagraj News :विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
डॉ वी.के मिश्रा संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज ने संचारी रोग नियन्त्रण अभियान को संचालित किये जाने हेतु शुभकामना दी एवं साथ ही विशेष जोर देते हुए माननीय मुख्य मंत्री महोदय के निर्देशों के पालन करते हुए अपने आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छता का ध्यान, शौचालय की सफाई, लोगों को जागरूक करना एवं प्रचार प्रसार सामग्री को आमजन मानस तक पहुचाने हेतु निर्देशित किया। अपर नगर आयुक्त महोदय ने संचारी रोग नियन्त्रण हेतु कार्य करने के विषय में चर्चा की एवं तालाबों में गौम्बुजिया मछली छोडें जाने के बारे में जानकारी दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशु पाण्डेय ने स्वास्थ्य विभाग की नोडल की विशेष भूमिका के विषय में चर्चा की एवं दस्तक अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी के विषय में बताया दिया तथा संचारी रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के संचालन में नगर निगम, पंचायती राज विभाग, आईसीडीएस एवं अन्य विभागों के सरहनीय योगदान हेतु प्रशंसा की। जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में समस्त विभागों को समन्वय बनाकर संचारी रोगों के नियन्त्रण हेतु कार्य करने के लिए अनुरोध किया और सोर्स रिडक्शन पर विशेष ध्यान देने एवं दस्तक अभियान के दौरान बुखार के रोगियों, आईएलआई, केसेज, क्षय रोग के लक्षण युक्त, कुपोषित बच्चों एवं मच्छरों के प्रजजन स्थल की सूची तैयार करने हेतु निर्देशित किया।
जिला मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह ने संचारी नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस बार हम और बेहतर रणनीति और समन्वय के साथ काम करेंगे ताकि किसी भी परिस्थिति में स्थिति बिगड़ने न पाए | उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ साफ सफाई , घर घर जागरूकता को विशेष महत्त्व देते हुए कार्य किया जायेगा |

कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनोद कुमार ने किया। अन्त में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमृत लाल यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया |Prayaagraj News :विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशु पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ तीरथ लाल, डॉ एके तिवारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राघवेन्द्र सिंह, डॉ आरके श्रीवास्तव, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. वरूण क्वात्रा, एपिडेमियोलाजिस्ट डाडॉ अन्शू वैश्य, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक विनोद कुमार, अपर नगर आयुक्त, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री जितेन्द्र गाँधी , समस्त जोनल अधिकारी एवं समस्त वार्ड सफाई निरीक्षक, डब्ल्यूएचओं से एसएमओ डा0 आलोक कुमार, सिफार से प्रीती सैनी, यूनिसेफ से नवनीत सिंह, मलेरिया एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Post navigation

Previous: Bihar News नगर निगम क्षेत्र को जल जमावमुक्त बनाने में हमारे जनता जनार्दन की सबसे बड़ी भागीदारी:गरिमा
Next: Prayagraj News :मा0 सांसद फूलपुर ने 65 कारीगरों निःशुल्क विद्युत चालित चाक का किया वितरण

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.