Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News प्रेम, सद्भाव एवं शांति के वातावरण में मनाएं ईद-उल-अजहा का त्योहार : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 28 June 2023
Bihar News प्रेम, सद्भाव एवं शांति के वातावरण में मनाएं ईद-उल-अजहा का त्योहार : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने कहा कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्योहार जिले में प्रेम, सद्भाव एवं शांति के वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन दृढ़संकल्पित है। इस हेतु सभी तैयारियां की जा रही है। जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। विभिन्न जगहों पर पर्याप्त संख्या में प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस मजिस्ट्रेट तथा पुलिस फोर्स की तैनाती की जा रही है। बकरीद के अवसर पर विधि-व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।IMG 20230627 WA0115

उन्होंने कहा कि कुर्बानी के दौरान अपशिष्ट पदार्थों को सही तरीके से निष्पादित कराना भी आवश्यक है। इस हेतु नगर निगम, नगर निकाय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ कुर्बानी स्थल तथा नमाज स्थल की प्रॉपर साफ-सफाई भी सुनिश्चित की जायेगी। जिलाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में बकरीद त्योहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था के दृष्टिगत एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उदेश्य से जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में संबोधित कर रहे थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में अनुमंडलस्तर, प्रखंडस्तर, थानास्तर पर अधिकांशतः जगहों पर शांति समिति की बैठक कर ली गयी है। कुछेक जगहों पर शेष है, जहां शांति समिति की बैठक कर ली जायेगी। उन्होंने जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। जिला प्रशासन को आपके अपेक्षित सहयोग की आवश्यकता है ताकि बकरीद का त्योहार अच्छे तरीके से सम्पन्न कराया जा सके। सभी लोग मिलजुल कर अमन-चैन, शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार को सम्पन्न कराएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अन्य लोगों को भी जागरूक करते रहें कि अच्छे माहौल में बकरीद त्योहार मनाएं।

पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी ने कहा कि सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है। बकरीद को लेकर असमाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है। विधि-व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने कहा कि जिलेवासी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे। सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी तथा साईबर सेल की पैनी नजर है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर आपत्तिजनक पोस्टों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार का अफवाह फैलाने वालों के साथ सख्ती के साथ पेश आया जायेगा, उनके विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।

जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में प्रभु यादव, शत्रुघ्न कुशवाहा, अशरफ खान, आलमगीर अशरफ, केशव राज सिंह, संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार राव, नीतेश कुमार सिंह, आनंद सिंह, अनवारूल अंसारी, विजय राउत, कुमार गौरव, कुणाल कुमार, अनुराग वर्णवाल, शैलेश कुशवाहा, रजिया तब्बसुम, आश महम्मद, मो0 एनाम, सुशील कुमार गुप्ता, संदीप कुमार, सरफराज अहमद, नीरज कुमार, रमण गुप्ता सहित माननीय विधान पार्षद, श्री भीष्म सहनी द्वारा ईद-उल-अजहा त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु अपने-अपने सुझाव दिये गये।

माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलास्तरीय शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिये गये सुझावों के आलोक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक सुझावों को गंभीरता से लिया जायेगा। दिये गये सुझावों में से लगभग सभी पर जिला प्रशासन द्वारा पूर्व से ही कार्य योजना तैयार कर कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी द्वारा जिलेवासियों से अपील की गयी है कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) का आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। जिला प्रशासन की पूरी टीम आपके साथ है। जिलेवासी अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे तथा अफवाह फैलाने वाले असामजिक तत्वों के बारे में नजदीकी थाने अथवा जिला प्रशासन को सूचित करेंगे ताकि त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की शुभकामनाएं दी है।Bihar News प्रेम, सद्भाव एवं शांति के वातावरण में मनाएं ईद-उल-अजहा का त्योहार : जिलाधिकारी

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मनीष कुमार, निदेशक, डीआरडीए, सुजीत बरनवाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव तथा जिलास्तरीय शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय विधान पार्षद, श्री भीष्म सहित सहित पुलिस अधीक्षक, बगहा, एसडीएम तथा एसडीपीओ, बगहा एवं नरकटियागंज, सभी बीडीओ, सभी सीओ, सभी थानाध्यक्ष आदि जुड़े रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News खाद्य संरक्षण के अधिकारी ने कुबेर स्वीट्स का किया औचक जाँच
Next: Bihar News–नशा विमुक्ति दिवस का किया गया आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0036
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • Vaishali

Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0042
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज
  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.