Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 मंत्री, जल शक्ति/प्रभारी मंत्री प्रयागराज की अध्यक्षता में इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभाग करने वाले निवेशकों/व्यापारियों के साथ बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 23 June 2023
Prayagraj News :मा0 मंत्री, जल शक्ति/प्रभारी मंत्री प्रयागराज की अध्यक्षता में इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभाग करने वाले निवेशकों/व्यापारियों के साथ बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमांमि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति विभाग)/प्रभारी मंत्री प्रयागराज श्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभाग करने वाले निवेशकों/व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।

IMG 20230623 WA0005

बैठक में प्रभारी मंत्री जी के द्वारा निवेशकों एवं व्यापारियों से सुझाव मांगे गये, जिसपर निवेशकों एवं व्यापारियों द्वारा अपने-अपने सुझाव दिए गए। मा0 मंत्री जी ने कहा कि सरकार की मंशा स्पष्ट है कि अधिक से अधिक रोजगार का सृजन किया जाये, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिसकी टीम अच्छी रहेगी एवं कुशल एवं योग्य कर्मचारी रहेंगे और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे वहीं आगे बढ़ सकेंगे। मा0 मंत्री जी ने जल संचय, वृक्षारोपण, योग तथा स्वच्छता पर भी ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने निवेश मित्र पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की जानकारी लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को उद्यमी की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए है। बैठक में उद्यमियों ने बताया कि जिला प्रशासन का सहयोग रहता है।

Prayagraj News :मा0 मंत्री, जल शक्ति/प्रभारी मंत्री प्रयागराज की अध्यक्षता में इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभाग करने वाले निवेशकों/व्यापारियों के साथ बैठक सम्पन्न
मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने कहा कि जो भी बैठक में चीजे निकल कर आयी है, उस पर कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पाॅलिसी के क्रियान्वयन के लिए वर्कशाप का आयोजन कराया जायेगा। पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा ने कहा कि पुलिस से सम्बंधित यदि किसी को कोई समस्या हो तो हमें बता दीजिएगा। जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने कहा कि जो भी समस्या/कमियां है, उसका समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि निवेशकों एवं व्यापारियों तथा जिला प्रशासन का अच्छा समन्वय रहता है, जो भी समस्यायें रहती है, उसको दूर कराया जाता है। प्रभारी मंत्री ने उद्यमियों को सम्मानित किया एवं कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित हो। उद्यमियों के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण एवं उद्यमी श्री जी0एस0 दरबारी, श्री सुबोध जैन, श्री विनय टण्डन, श्री मोहित नैय्यर, श्री सतपाल गुलाटी, श्री सादिक हुसैन सिद्दीकी सहित अन्य उद्यमी बंधु उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News मृतक के आश्रित को चेक के रूप में मिली सहायता राशि
Next: Prayagraj News :विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रथम अंतर्विभागीय बैठक का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.