Prayagraj News :नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 8000 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग करते हुए किया योगाभ्यास

IMG-20230621-WA0126
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 8000 से अधिक लोगों ने पूरे मनोयोग एवं उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए योगाभ्यास किया।IMG 20230621 WA0126

कार्यक्रम के प्रारंभ में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत व जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ’वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ ’हर घर आंगन योग’ की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लोगों को योग प्रशिक्षक श्री धर्मेन्द्र मिश्र द्वारा उपस्थित लोगो को योगाभ्यास के लाभ के बारे में जानकारी देते हुए योगाभ्यास कराया गया।

IMG 20230621 WA0125

इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर बनाया गये सेल्फी प्वाइंट, सैण्डआर्ट एवं स्केटिंग योगा लोगो के आकर्षण केन्द्र बना रहा। लोगो ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। सैण्ड आर्ट व स्केटिंग योगा के माध्यम से लोगो को योग का संदेश दिया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से लोगो को संदेश दिया गया कि लोग योगा करें और स्वस्थ रहे।

Prayagraj News :नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 8000 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग करते हुए किया योगाभ्यास

योग सप्ताह में सराहनीय कार्य करने वाले 10 लोगो को मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा आईजी श्री चन्द्र प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, डीसीपी गंगापार एवं यमुनापार सहित अन्य अधिकारीगणों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 रंजना त्रिपाठी ने किया।

Trending News