Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

कांग्रेस और व‍िपक्षी दलों की बयानबाजी अत्यंत दुखद व गैर जिम्मेदाराना : योगी आद‍ित्‍यनाथ 

जनवाद टाइम्स इटावा 25 May 2023
The rhetoric of Congress and opposition parties is extremely sad and irresponsible: Yogi Adityanath

The rhetoric of Congress and opposition parties is extremely sad and irresponsible: Yogi Adityanath

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता: मनोज कुमार राजौरिया

देश के नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस सपा आप सह‍ित 19 व‍िपक्षी दलों के कार्यक्रम से बह‍िष्‍कार करने के मामले में देश के सबसे बड़े सूबे के सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने हमला बोला है।  देश के नए संसद भवन के उद्घाटन पर छ‍िड़ी स‍ियासत में अब सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कांग्रेस और व‍िपक्ष पर हमलावर होते हुए इस बह‍िष्‍कार को अत्‍यंत दुखद, गैर जिम्मेदाराना और लोकतंत्र को कमजोर करने वाला बताया है। बता दें क‍ि पीएम मोदी को इसका उद्घाटन करना है। लेक‍िन अबतक करीब 19 दल इस समारोह का बह‍िष्‍कार कर चुके हैं। ज‍िनमें सपा, कांग्रेस, आप सह‍ित पार्ट‍ियां इसका खुलकर व‍िरोध कर रही हैं।

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि स्वतंत्र भारत के इतिहास में 28 मई की तिथी एक गौरवशाली दिन के रूप में दर्ज़ होने जा रही है। इस दिन प्रधानमंत्री मोदी भारत के लोकतंत्र की प्रतीक भारत वासियों को नई संसद भेंट करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को गरिमामय और गौरवशाली बनाने की बजाए, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों द्वारा जिस तरह की बयानबाजी हो रही है वह अत्यंत दुखद, गैर जिम्मेदाराना और लोकतंत्र को कमज़ोर करने वाला है।सीएम योगी ने कहा क‍ि मुझे नहीं लगता कि यह देश इस तरह की बयानबाजी को स्वीकार करेगा।

विपक्ष द्वारा इस तरह की बयानबाजी अशोभनीय है। ऐसा नहीं है कि पहली बार प्रधानमंत्री इस प्रकार के उद्घाटन के साक्षी बन रहे हैं। इससे पहले संसद उपभवन का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा किया जा चुका है। संसद पुस्तकालय का शिलान्यास पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा रखी गई थी। ऐसे कई उधाहरण हैं। हम अपील करेंगे कि सभी दलों को इस पल का साक्षी बनना चाहिए।

Post navigation

Previous: धर्मनगरी हरिद्वार में अधर्म संसद: शेष भाग : डॉ धर्मेंद्र कुमार
Next: ड्रग माफियाओं के खिलाफ एक्शन में योगी सरकार, जड़ काटने के लिए प्लान तैयार, अधिकारियों को दिए निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.