Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News जिलाधिकारी द्वारा की गयी बैक्टीरिया मुक्त पेयजल अभियान की शुरूआत

जनवाद टाइम्स 18 May 2023
Bihar News जिलाधिकारी द्वारा की गयी बैक्टीरिया मुक्त पेयजल अभियान की शुरूआत
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा आज बैक्टीरिया मुक्त पेयजल अभियान की शुरूआत की गयी। इस अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचईडी एवं पंचायती राज विभाग द्वारा अधिष्ठापित जलापूर्ति योजनाओं के सभी जल स्रोतों का बैक्ट्रोलॉजिकल जांच एचटूएस वॉयल के माध्यम से कराया जाना है। इस अभियान का उदेश्य लाभुकों को मानक के अनुरूप पेयजल उपलब्ध कराया जाना है।Bihar News जिलाधिकारी द्वारा की गयी बैक्टीरिया मुक्त पेयजल अभियान की शुरूआतBihar News जिलाधिकारी द्वारा की गयी बैक्टीरिया मुक्त पेयजल अभियान की शुरूआत

इस हेतु आज समाहरणालय सभाकक्ष में तकनीकी सहायकों एवं कनीय अभियंताओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी, दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।IMG 20230518 WA0141

बैक्टीरिया मुक्त पेयजल अभियान की शुरूआत एचटूएस वॉयल से करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है। विभाग द्वारा मानसून पूर्व अर्थात 15 जून तक बैक्ट्रोलॉजिकल जांच कराने का लक्ष्य रखा गया है परंतु प्रयास यह करना है कि जून के प्रथम सप्ताह तक इसे पूर्ण करा लेना है।

उन्होंने कहा कि लाभुकों को मानकों के अनुरूप नियमित एवं निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु पीएचईडी विभाग तत्परतापूर्वक कार्य करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि तकनीकी सहायकों एवं कनीय अभियंताओं को एचटूएस वॉयल की कमी नहीं होनी चाहिए। बैक्ट्रोलॉजिकल जांच के क्रम में अगर किन्ही सहायकों एवं अभियंताओं को वॉयल की कमी होती है तो उसे तुरंत पूरा करते हुए शत-प्रतिशत जांच सुनिश्चित किया जाय।

कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी द्वारा बताया गया कि बैक्टीरिया मुक्त पेयजल संपूर्ण पश्चिम चम्पारण को उपलब्ध कराने हेतु विभाग कृतसंकल्पित है। निर्देशानुसार जून माह के प्रथम सप्ताह तक कार्य पूर्ण कराने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एचटूएस वॉयल से पानी की जांच कर डब्लूक्यूएमआइएस पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। इस संदर्भ में सभी तकनीकी सहायकों एवं कनीय अभियंताओं को विस्तृत जानकारी प्रदान कर दी गयी है।Bihar News जिलाधिकारी द्वारा की गयी बैक्टीरिया मुक्त पेयजल अभियान की शुरूआत

जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता सहित उपस्थित तकनीकी सहायकों एवं कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि गर्मी के इस मौसम में एक भी सार्वजनिक चापाकल खराब नहीं रहना चाहिए। सभी चापाकल फंक्शनल होना चाहिए। कहीं से भी चापाकल खराब होने की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए उसे ठीक किया जाय।

Post navigation

Previous: Bihar News निपुण विद्यालय से निपुण होंगे कक्षा 03 तक के बच्चे
Next: निकाय चुनाव की समीक्षा के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेगी सपा, बूथों को करेगी मजबूत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.