Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News निपुण विद्यालय से निपुण होंगे कक्षा 03 तक के बच्चे

जनवाद टाइम्स 18 May 2023
Bihar News निपुण विद्यालय से निपुण होंगे कक्षा 03 तक के बच्चे
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में निपुण बिहार अंतर्गत जिला बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) मिशन की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी।Bihar News निपुण विद्यालय से निपुण होंगे कक्षा 03 तक के बच्चे

राज्य स्तरीय विशेषज्ञ श्री कमलनाथ झा के द्वारा बैठक में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मिशन निपुण एवं उसके तहत किये जा रहे कार्यक्रम तथा सरकार की इस अतिमहत्त्वाकांक्षी योजना को धरातल पर क्रियान्वित कराने के उद्देश्य से उपस्थित सभी सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि निपुण बिहार का उदेश्य बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के सार्वभौमिक कौशल को सुनिश्चित करने के लिए एक सक्षम वातावरण का निर्माण करना है ताकि कक्षा 03 का प्रत्येक बच्चा वर्ष 2026-27 तक पढ़ने, लिखने और गणित में वांछित सीखने की क्षमता प्राप्त कर सके।

उन्होंने बताया कि पश्चिम चम्पारण जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 400 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है जहाँ प्रथम चरण में उन्हें 12 से 18 महीने में निपुण घोषित किया जाना है। इस हेतु सभी प्रधानाध्यापक को विभाग के तरफ से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ’चहक’ कार्यक्रम के तहत सभी प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा कक्षा 01 के नामित शिक्षक को प्रशिक्षित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों को टीएलएम किट, लाइब्रेरी पुस्तकें एवं बच्चों के लिए पाठ्य-पुस्तक, वर्कबुक उपलब्ध कराया जा चुका है। उक्त सभी विद्यालयों में टीएलएम आधारित शैक्षणिक कार्य कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया गया कि निपुण बिहार मिशन की सफलता के लिए जिला स्तर के विभागों में बेहतर कन्वर्जन्स होना आवश्यक है। जैसे-स्वास्थ्य विभाग के साथ अभिसरण के द्वारा बच्चों का नियमित स्वास्थ परीक्षण एवं बच्चों को हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराया जाना, पंचायती राज के साथ मिलकर विद्यालय के लिए मूलभूत आधारभूत संसाधनों एवं सुविधाओं को प्राप्त किया जाना, समाज कल्याण के साथ आंगनबाड़ी का विद्यालयों के साथ एकीकरण किया जाना आवश्यक है, ताकि जिला बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मिशन कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि निपुण बिहार कार्यक्रम अति महत्त्वाकांक्षी है। इसका क्रियान्वयन तत्परतापूर्वक किया जाय। इसे मिशन मोड में किया जाना अतिआश्यक है। इस हेतु प्रत्येक माह जिला स्तरीय पदाधिकारियों की आहूत बैठक में इस कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

जिलाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि एक प्रपत्र तैयार कर सभी संबंधितों को उपलब्ध करा दें, ताकि उक्त प्रपत्र में अपना-अपना अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने कहा कि जो प्रधानाध्यापक निपुण विद्यालय के मानक को पूर्ण करेंगे उन्हें पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाएगा।

जिलाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि अनुश्रवण के क्रम में यह देखा जाए कि बच्चों/शिक्षकों द्वारा सभी सामग्री टीएलएम किट, लाइब्रेरी, पुस्तकें एवं बच्चों के लिए पाठ्य-पुस्तक, वर्कबुक का उपयोग नियमित किया जा रहा है अथवा नहीं। उन्होंने निर्देश दिया कि निपुण बिहार के लिए किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों को ससमय पूरा करना है।

उन्होंने निर्देश दिया कि निपुण बिहार का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाय। इस हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाय। शिक्षकों को इस बारे में बताया जाय। विद्यालय में होने वाली अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी तथा बीआरसी आदि में होने वाली बैठकों में इसके बारे में संबंधितों को जानकारी प्रदान की जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि जीविका दीदियां, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका आदि के माध्यम से भी आमजन को जागरूक एवं प्रेरित किया जाय। इस कार्य में माननीय जनप्रतिनिधियों की भी सहायता ली जाय।IMG 20230518 WA0144

जिलाधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रा०शि० एवं समग्र शिक्षा एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया को निदेशित किया गया कि जिला बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मिशन की विस्तृत जानकारी सभी विद्यालय प्रधान एवं सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अवश्य होनी चाहिए। इस हेतु सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दें एवं व्यापक प्रचार प्रसार भी प्रखंड स्तर पर किया जाए।Bihar News निपुण विद्यालय से निपुण होंगे कक्षा 03 तक के बच्चे

इस बैठक में सिविल सर्जन, डॉ0 श्रीकांत दूबे, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रजनीकांत प्रवीण, वरीय उप समाहर्ता, राजकुमार सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मनीष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार सहित डीपीओ, आइसीडीएस, डीपीएम, जीविका आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News–डीएम ने पौधा रोपन कर गोलम्बर जीर्णोद्धार कार्य का किया गया शुभारंभ
Next: Bihar News जिलाधिकारी द्वारा की गयी बैक्टीरिया मुक्त पेयजल अभियान की शुरूआत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.