Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News—30 जून तक शत- प्रतिशत आधार सीडिंग करा दी जाए- जिलाधिकारी 

जनवाद टाइम्स 16 May 2023
Bihar News---30 जून तक शत- प्रतिशत आधार सीडिंग करा दी जाए- जिलाधिकारी 
Share News
       

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।जिलाधिकारी।यशपाल मीणा के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक कर जन वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण, नए राशन कार्ड का निर्गमन एवं वितरण, आधार सीडिंग, पीडीएस दुकानों की जांच एवं की गई कार्रवाई,रदद् अथवा मृत जन वितरण दुकान से संबंधित प्रतिवेदन, न्यायालयवाद एवं जन शिकायत के मामलों की समीक्षा की गई और जरूरी निर्देश दिया गया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी,प्रबंधक एसएफसी, सभी एमओ एवं डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष उपस्थित थे।

IMG 20230516 WA0128
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में मई माह का खाद्यान्न लाभुकों को वितरित किया जा रहा है। अभी तक 64% वितरण किया जा चुका है। वितरण के मामले में सहदेई बुजुर्ग 81% तथा वैशाली प्रखंड 76% के साथ प्रथम दो स्थानों पर है वही 38% के साथ राघोपुर और 45% के साथ लालगंज प्रखंड नीचे चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह के खाद्यन्न का वितरण अप्रैल में ही करा दिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा गोदाम प्रबंधक,एमओ से लेकर डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष से घटतौली की समस्या के बारे में पूछताछ की गई। इस पर बताया गया कि कहीं से कोई शिकायत प्राप्त नहीं है। जिलाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारियों को सभी डीलर तक वितरण का अनाज ठीक समय से पहुंचा दिया जाए इसके लिए प्रखंड वार रोस्टर बनाने का निर्देश दिया गया।

Bihar News---30 जून तक शत- प्रतिशत आधार सीडिंग करा दी जाए- जिलाधिकारी 
आधार सीडिंग को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा 30 जून 2023 को कट ऑफ डेट निर्धारित किया गया है जिसके पहले सभी लाभुकों का आभार सेटिंग कराया जाना है। जिला में अभी यह प्रतिशत 83 है। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा सभी एमओ को यह कार्य करा लेने एवं इसके लिए डीलरों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया ताकि डीलर सभी लाभुकों तक इसकी सूचना दे दें। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि 30 जून के बाद जिनका भी आधार सीडिंग नहीं रहेगा उनका नाम राशन कार्ड से स्वतः ही हट जाएगा। जिलाधिकारी के पूछने पर बताया गया कि वर्तमान में 93% तक खदान का वितरण हो रहा है।
नए राशन कार्ड के निर्गमन एवं वितरण के विषय में बताया गया कि मार्च 2023 तक 29821 नया राशन कार्ड का निर्गमन हाजीपुर अनुमंडल के द्वारा किया गया है जबकि अप्रैल माह में 396 कार्ड का। इन सभी कार्डों का वितरण लाभुकों को कराया जा चुका है। इसी प्रकार महुआ अनुमंडल में मार्च 23 तक 30297 एवं अप्रैल 2023 में 131 कार्ड का निर्गमन एवं वितरण कराया गया है।महनार अनुमंडल में मार्च 2023 तक कुल 80 तथा अप्रैल 2023 में 143 राशन कार्ड बनाया गया है जिसका वितरण भी करा दिया गया है। वही हाजीपुर एवं लालगंज नगर क्षेत्र में मार्च 2023 का 4901 कार्ड बनाया एवं वितरण किया गया है।

Bihar News---30 जून तक शत- प्रतिशत आधार सीडिंग करा दी जाए- जिलाधिकारी 
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिला में कुल 1197 जन वितरण प्रणाली की दुकान है जिसमें मार्च 2023 तक 32% दुकानों अर्थात 389 पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 34 में अनियमितता पाई गई। सभी के विरुद्ध स्पष्टीकरण किया गया। आठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई,दो दुकानों को निलंबित एवं 20 दुकानों को रद्द किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जन वितरण प्रणाली में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए ताकि कहीं से भी शिकायत नहीं मिले। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी करवाई की जाएगी

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : नदी में स्नान करते समय दो सगे भाई डूबे बड़े भाई का शव मिला,छोटे भाई की तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम
Next: Agra News: बाजार गए समाजसेवी हुए गुमशुदा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0036
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज
  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.